Nepal Flood Update: फिर टूटा डैम? नेपाल में दोबारा बाढ़ का खतरा! Tibet Earthquake

Nepal Flood Alert: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, झील टूटने की खबर के बाद मची अफरा-तफरी; पुलिस ने माइक से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की दी चेतावनी.

Bharat 24

Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच एक बार फिर खतरा मंडराता नजर आ रहा है. नेपाल में दोबारा बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही झील टूटने की खबर सामने आने के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए नेपाल पुलिस ने माइक के जरिए लोगों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है.

बाढ़ के नए खतरे को देखते हुए महेश दोभान समेत प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं. नेपाल पुलिस लगातार माइक से लोगों को सावधान कर रही है. पुलिस की ओर से लोगों से पैनिक नहीं करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है. ताजा चेतावनी के बाद लोगों में एक बार फिर डर का माहौल है. पहले आई बाढ़ से हुई तबाही के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन अब नए खतरे ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- Nepal Floods Update : नेपाल में महा-विनाश के बीच भारत ने की सबसे बड़ी मदद!