अलीगढ़ में महिला का हैरतअंगेज कांड; पहले दामाद संग हुई फरार, अब बहनोई के साथ भागी; गहने भी किए साफ

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां करीब 10 महीने पहले दामाद संग फरार हुई सास अब बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई है. इतना ही नहीं वह दो लाख रुपये और कुछ जेवरात भी साफ कर गई.

mother-in-law has absconded with her brother-in-law aligarh Saas-Damad love story
Image Source: Social Media

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां करीब 10 महीने पहले दामाद संग फरार हुई सास अब बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई है. इतना ही नहीं वह दो लाख रुपये और कुछ जेवरात भी साफ कर गई. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान सपना के रूप में की है. फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. 

अप्रैल 2025 में दामाद के साथ रहने चली गई थी

पुलिस ने बताया कि सपना पिछले साल अप्रैल में अपने दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी. उस वक्त वह राहुल के साथ बिहार के सीतामढ़ी जाकर रहने लगी थी. हालांकि दोनों साल भर भी साथ नहीं रह पाए. राहुल ने सपना पर आरोप लगाया है कि वह 6 फरवरी को गंगीरी निवासी अपने बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई. साथ ही वह घर से दो लाख रुपये नकद और जेवर साथ ले गई. राहुल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है. बताया यह भी जा रहा है कि सपना के पति ने भी दूसरी शादी कर ली है. 

'मेरे साथ बहुत मारपीट करता था'

वहीं सपना भी ने सामने आकर अपने दामाद राहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि, जब मैं उसके साथ गई थी करीब एक माह तक तो उसने सही रखा, उसके बाद वो पता नहीं क्या-क्या खिलाने लगा. मुझे कुछ पता नहीं रहता था. मुझे ताले में बंद रखता है. मैं जो अपने साथ लेकर गई थी, वो सबकुछ हड़प लिया उसने. टॉयलेट भी अंदर ही करती थी. मेरे साथ बहुत मारपीट करता था. आधा किलो चांदी उसकी मां के पास है. राहुल के साथ अब कभी नहीं रहूंगी. 

'पड़ोसी महिला की मदद से बचकर निकली हूं'

सपना ने आरोप लगाया कि वो महिलाओं को बेचता था. महिलाओं का धंधा करता है. मुझे अपने किये पर बहुत पछतावा है. एक पड़ोसी महिला की मदद से वह बचकर निकली. मैं शनिवार को निकली. रात में अलीगढ़ आई थी. मेरे जीजा पर गलत आरोप लगा रहा है. वो गरीब आदमी हैं. उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी. उसे सजा होनी चाहिए. उसे जेल होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Desi Alcohol Rate: उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी देशी शराब, नई आबकारी नीति को मंजूरी