Desi Alcohol Rate: उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी देशी शराब, नई आबकारी नीति को मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026–27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही प्रदेश में 1 अप्रैल से देशी शराब के दाम बढ़ने जा रहे हैं.

Desi Alcohol will become expensive in Uttar Pradesh new excise policy
Image Source: Social Media

Desi Alcohol Rate: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026–27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही प्रदेश में 1 अप्रैल से देशी शराब के दाम बढ़ने जा रहे हैं. सरकार के फैसले के अनुसार 36% अल्कोहल वाली देशी शराब की बोतल अब 165 रुपये की जगह करीब 173 रुपये में मिलेगी. यानी प्रति बोतल लगभग 5 रुपये की बढ़ोतरी होगी. अन्य किस्म की शराब के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नई आबकारी नीति के तहत सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य तय किया है. इसका मकसद शराब बिक्री से होने वाली आय को बढ़ाना है.

ई-लॉटरी से होगा दुकानों का आवंटन

नई नीति में शहरी इलाकों में देशी शराब की दुकानों का कोटा कम करने का फैसला लिया गया है. शराब की फुटकर दुकानों का आवंटन अब ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा. वहीं अंग्रेजी शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

इन शहरों में बाहर बैठकर पीने की अनुमति

नई नीति के तहत नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में लो अल्कोहलिक स्ट्रेंथ बेवरेज जैसे बीयर, वाइन और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) के लिए आउटडोर लाइसेंस दिए जा सकेंगे. इससे होटल, रेस्टोरेंट और बार कारोबारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

अंग्रेजी शराब और बीयर भी होंगी महंगी

1 अप्रैल से लागू होने वाली नई नीति के बाद अंग्रेजी शराब के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ सकते हैं. बीयर पर भी 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी लागू होगी. देशी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी बोतल के हिसाब से होगी, इसी अनुपात में हाफ, क्वार्टर और ‘बच्चा’ पैक के दाम भी बढ़ेंगे.

नई आबकारी नीति में पहली बार देशी शराब का 100 एमएल का मिनिएचर पैक ‘बच्चा’ उतारा गया है. 42.8 डिग्री तीव्रता वाला यह पैक बाजार में 50 रुपये में मिलेगा. सरकार का मानना है कि छोटे पैक से अवैध शराब की खपत कम करने और राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 'किस डे' पर इन 3 राशि के सिंगल लोगों को मिलेगा प्यार, पढ़े आज का लव राशिफल