PAK को गिरवी रखने की तैयारी शुरू! ट्रंप को शहबाज-मुनीर ने भेजा प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा मामला

Pakistan US Port Offer: फाइनेंशियल टाइम्स सहित तमाम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस योजना में अमेरिका के निवेशकों को यह प्रस्ताव दिया गया है कि वे पासनी बंदरगाह में एक टर्मिनल का निर्माण और संचालन करें, ताकि पाकिस्तान के पश्चिमी इलाके, खासकर बलूचिस्तान के खनिजखानों तक रेल और समुद्री मार्ग से बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके.

mortgage PAK Shahbaz-Munir sent proposal to Trump know what is the whole matter
Image Source: Social Media/X

Pakistan US Port Offer: फाइनेंशियल टाइम्स सहित तमाम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस योजना में अमेरिका के निवेशकों को यह प्रस्ताव दिया गया है कि वे पासनी बंदरगाह में एक टर्मिनल का निर्माण और संचालन करें, ताकि पाकिस्तान के पश्चिमी इलाके, खासकर बलूचिस्तान के खनिजखानों तक रेल और समुद्री मार्ग से बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके. पासनी बंदरगाह का स्थान रणनीतिक रूप से अहम है, यह बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है और ईरान तथा अफगानिस्तान की सीमाओं के करीब है.

प्रस्ताव में यह स्पष्ट किया गया है कि पोर्ट का उपयोग अमेरिकी सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा. प्राथमिक उद्देश्य है आर्थिक और खनन संबंधी लॉजिस्टिक चैनल को सुदृढ़ करना. यह योजना भारत‑पाकिस्तान क्षेत्रीय समीकरणों में भी एक नया झटका हो सकती है, क्योंकि पासनी को एक विकल्प आधारित बंदरगाह / एक्सेस प्वाइंट के रूप में स्थापित करने की संभावना हो सकती है जो ग्वादर की निर्भरता को बदल सकती है.

प्रस्ताव किन परिस्थितियों में पेश किया गया?

पाकिस्तान ने यह प्रस्ताव उस समय अमेरिकी अधिकारियों को सौंपा जब शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने सितंबर 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान पाकिस्तान ने कृषि, खनन, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और अवसंरचना क्षेत्रों में अमेरिकी निवेश की अपील की थी. यह प्रस्ताव उसी संवाद का विस्तार माना जा सकता है.

स्रोतों का कहना है कि यह प्रस्ताव पहले अमेरिकी अधिकारियों को दी गई थी और बाद में मुनीर की ओर से औपचारिक रूप से रखा गया. यह दिखाता है कि पाकिस्तान रणनीतिक रूप से अमेरिका को अपने भूगोल और संसाधन नेटवर्क में भागीदार के रूप में देखना चाहता है.

रणनीतिक मकसद और भारत‑पाकिस्तान प्रतिस्पर्धा

विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान यह कदम इसलिए उठा रहा है क्योंकि मई 2025 में भारत‑पाकिस्तान संघर्ष (ऑपरेशन सिंदूर) ने इस्लामाबाद को यह एहसास करा दिया कि वह पारंपरिक लड़ाई में भारत के सामने टिक नहीं सकता.

इसलिए पाकिस्तान चाहता है कि अमेरिका उसके आंतरिक और आर्थिक मामलों में सक्रिय हो, ताकि वह भारत के “ऑपरेशन 2.0” जैसी किसी नई सैन्य मुहिम का सामना बेहतर कर सके. ऐसी रणनीति यह संकेत देती है कि पाकिस्तान अब रक्षा और रणनीतिक सहयोग के लिए अमेरिका की भूमिका को अधिक प्राथमिकता देना चाहता है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संघर्ष से पहले ट्रंप परिवार की एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी ने इस्लामाबाद के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, यह संकेत देता है कि अमेरिकी पूँजी व रणनीतिक जुड़ाव पहले से ही पाकिस्तान की योजनाओं का हिस्सा है.

अमेरिका-पाकिस्तान के व्यापार संबंध

शहबाज शरीफ की वाइट हाउस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापार के मामले में भी कई पहलू तय किए. जून 2024 तक अमेरिका–पाकिस्तान के बीच वस्तु एवं सेवा व्यापार लगभग 10.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया था, जिसमें इस वर्ष 6.3% की वृद्धि दर्ज की गई.

पाकिस्तान से अमेरिका के निर्यात का आंकड़ा लगभग 5.1अरब डॉलर रहा. वहीं अमेरिका से पाकिस्तान का निर्यात करीब 2.1 अरब डॉलर था. इस तरह दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा लगभग 3 अरब डॉलर बताई गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.9% ज्यादा है. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध पहले से मजबूत हो रहे हैं, और पासनी बंदरगाह प्रस्ताव इस दिशा को और आगे ले जा सकता है.

चुनौतियाँ और संभावनाएँ

हालांकि यह प्रस्ताव महत्वाकांक्षी और रणनीतिक दृष्टिकोण से दिलचस्प है, इसे मंज़ूर करने और लागू करने में कई बाधाएँ हैं:

  • फंडिंग और निवेश: अमेरिकी पक्ष को क्या स्तर का निवेश करना पड़ेगा, और उसका जोखिम–नियोजन कैसा होगा, यह एक बड़ी चर्चा का विषय है.
  • सुरक्षा और स्थिरता: बलूचिस्तान और आसपास के इलाके सुरक्षा चुनौतियों से ग्रस्त हैं. बंदरगाह परियोजना को टिकाऊ और सुरक्षित बनाना आवश्यक होगा.
  • भू‑राजनीतिक दबाव: भारत और चीन जैसे देशों की प्रतिक्रिया इस प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण हो सकती है.
  • लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी: बंदरगाह को रेल और सड़क नेटवर्क से जोड़ने की योजना और उसका कार्यान्वयन एक जटिल प्रक्रिया होगी.
  • शुद्ध सैन्य उपयोग से साफ़ दूरी: प्रस्ताव में कहा गया है कि बंदरगाह सैन्य उपयोग नहीं होगा, इसे सुनिश्चित करना और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक होगा.

यह भी पढ़ें- THAAD और Iron Dome होंगे बेकार! भारत बना रहा ध्वनि मिसाइल, चीनी DF-26 भी नहीं होगा आसपास