Modi Cabinet Meeting: थोड़ी देर में मोदी कैबिनेट की बैठक! EPFO से सेमीकंडक्टर तक आज होगा बड़ा फैसला?

Modi Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, EPF वेतन सीमा और सेमीकंडक्टर समेत इन मुद्दों पर नजर

Bharat 24

Modi Cabinet Meeting: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. जानकारी के हवाले से खबर है कि बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, सेमीकंडक्टर और EPF से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है.

कैबिनेट बैठक से पहले EPF की वेतन सीमा को लेकर संभावित फैसले की चर्चा तेज है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार EPFO से जुड़े कुछ प्रस्तावों पर विचार कर सकती है.

ये भी पढ़ें- UPI Payment New Rules: हर UPI पेमेंट पर अब लगेगा 0.4% का चार्ज? | Big Breaking on UPI Payment