UPI Payment New Rules: UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए चार्ज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार और UPI संचालन समिति की ओर से नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क की जानकारी सामने आई है. इसके तहत हर UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाने की बात नहीं है. पर्सन-टू-पर्सन (P2P) यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले UPI भुगतान पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे.
नए फ्रेमवर्क के मुताबिक 2,000 रुपये तक के सामान्य व्यापारिक भुगतान पर MDR नहीं लगेगा. छोटे व्यापारियों को किए जाने वाले भुगतान भी शुल्क से बाहर रखे गए हैं. इसका मतलब है कि रोजमर्रा की खरीदारी और छोटे व्यापारियों को UPI के जरिए किए जाने वाले अधिकांश भुगतान पहले की तरह बिना MDR के किए जा सकेंगे. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस व्यवस्था से करीब 96 प्रतिशत पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) लेन-देन अप्रभावित रहेंगे. यानी अधिकांश ग्राहकों और छोटे कारोबारियों के लिए UPI भुगतान व्यवस्था में कोई अतिरिक्त MDR लागू नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट! ₹2000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम