Breaking News: सरकार-CJP वार्ता के बाद खुलने लगे मेट्रो गेट | Metro Gate Open | Delhi

Breaking News: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के बाद अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं. प्रदर्शन का असर सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के कई अन्य शहरों में भी इसका प्रभाव देखने को मिला. इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया था.

Bharat 24

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद कर दिया गया था. कुल 18 मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही प्रभावित हुई थी. हालांकि अब स्थिति में सुधार को देखते हुए कई स्टेशनों के गेट फिर से खोल दिए गए हैं.

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बंद गेट अब खोल दिए गए हैं और यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है. इसके अलावा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के भी तीन गेट खोल दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- सिक्किम में बड़ा हादसा, सड़क बहाली के दौरान भूस्खलन, 2 श्रमिकों ने गंवाई जान