19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की चर्चा, जानें कौन हैं वो

Malaika Arora & Harsh Mehta: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. प्रोफेशनल काम के साथ-साथ मलाइका की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है.

Malaika Arora dating with businessman Harsh Mehta 19 years younger to her know who he is
Image Source: Social Media

Malaika Arora & Harsh Mehta: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. प्रोफेशनल काम के साथ-साथ मलाइका की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है. पहले अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते और फिर ब्रेकअप ने काफी ध्यान खींचा था. अब खबरें हैं कि मलाइका का नाम एक नए शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

बताया जा रहा है कि मलाइका इन दिनों हर्ष मेहता नाम के एक बिजनेसमैन के करीब हैं. 33 साल के हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं और एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं. वह बिजनेस की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम माने जाते हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति होने की बात कही जाती है. हालांकि उनकी कुल संपत्ति को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है.

उम्र का बड़ा अंतर, फिर भी चर्चा तेज

रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 साल की मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के बीच करीब 19 साल का उम्र का अंतर है. लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई.

इटली में साथ दिखे दोनों

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दावा किया गया कि मलाइका और हर्ष ने इटली में वैलेंटाइन डे साथ में मनाया. इन तस्वीरों में दोनों मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के पास नजर आए. मलाइका ब्लैक ट्रेंच कोट में दिखीं, जबकि हर्ष ग्रे जैकेट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. दोनों को साथ में सेल्फी लेते देखा गया, जिससे लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं.

पहले भी साथ आ चुके हैं नजर

यह पहली बार नहीं है जब मलाइका और हर्ष को साथ देखा गया हो. इससे पहले भी दोनों एक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे, जहां वे काफी खुश और एंजॉय करते हुए दिखे. इसके अलावा दोनों को एक बार एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था. लगातार साथ दिखने की वजह से यह चर्चा और तेज हो गई है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

मलाइका की पर्सनल लाइफ

अगर मलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अरबाज खान से शादी की थी. बाद में दोनों का तलाक हो गया. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है. तलाक के बाद मलाइका ने लंबे समय तक अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन वह रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया.

फिलहाल, मलाइका और हर्ष मेहता के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और दोनों के साथ नजर आने की वजह से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- CM Mohan Speech: फूड इंडस्ट्री में बंपर फायदा, इंदौर से CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान!