PM Modi Action Mode: NTA पर सबसे बड़ा एक्शन! 47 अधिकारी OUT, PM Modi का क्लीन ऑपरेशन शुरू

PM Modi Action Mode: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी एक अहम संस्था जो इन दिनों लगातार सवालों के घेरे में है. नीट समेत कई परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों ने छात्रों की चिंताओं को बढ़ाया और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी.

Bharat 24

PM Modi Action Mode: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी एक अहम संस्था जो इन दिनों लगातार सवालों के घेरे में है. नीट समेत कई परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों ने छात्रों की चिंताओं को बढ़ाया और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी. बढ़ते विरोध, छात्रों की आवाज के बीच पीएम मोदी सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कदम उठाने शुरू किए. अब एनटी में सुधार और एक तरह के क्लीन ऑपरेशन को छात्रों के भरोसे को दोबारा मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए से जुड़े 47 अधिकारियों को टर्मिनेट किया. कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कारवाई भी होगी. इसके अलावा कुछ और कदम भी उठाए जा सकते हैं जिससे एनटीए की व्यवस्था में सुधार हो पाए.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान