'राजाजी के दिलवा...', पहले पवन सिंह ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर किली पॉल ने उड़ा दिया गर्दा; देखें VIDEO

अफ्रीकी कंटेंट क्रिएटर किली पॉल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. आमतौर पर बॉलीवुड गानों पर अपने लिप-सिंक और डांस वीडियो से फैंस का दिल जीतने वाले किली पॉल अब भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में भी दस्तक दे चुके हैं.

Kili Paul Dance on pawan singh song raja ji ke dilwa song at rise and fall
Image Source: Social Media

अफ्रीकी कंटेंट क्रिएटर किली पॉल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. आमतौर पर बॉलीवुड गानों पर अपने लिप-सिंक और डांस वीडियो से फैंस का दिल जीतने वाले किली पॉल अब भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में भी दस्तक दे चुके हैं. तंजानिया के इस डिजिटल स्टार ने पवन सिंह के हिट सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ पर धमाकेदार डांस किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.


किली पॉल ने इस वीडियो में पवन सिंह के स्टेप्स को हूबहू कॉपी करते हुए जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. खास बात यह रही कि उनके मूव्स में साफ तौर पर भोजपुरी टच नजर आया. वीडियो के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा – “भोजपुरी ” – और बस, फैंस झूम उठे. किली का यह अंदाज़ भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. चाहे उनका देसी लुक हो या गाने के साथ तालमेल, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर क्यों कहे जाते हैं.

नेटिज़न्स के रिएक्शन ने बढ़ाया तड़का

इस वायरल वीडियो पर फैंस के कॉमेंट्स भी मजेदार हैं. किसी ने लिखा – "यहां भी पवन भैया!", तो कोई बोला – "पावर स्टार तो हर जगह छाए हुए हैं." कई लोगों ने किली पॉल के अंदाज़ की जमकर तारीफ की और कहा कि “भोजपुरी को ऐसे प्रमोट होते देखना गर्व की बात है.”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

कौन हैं किली पॉल?

किली पॉल तंजानिया के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो अपने बहन न्यमा पॉल के साथ मिलकर खासतौर पर भारतीय गानों पर डांस और लिप-सिंक वीडियो बनाते हैं. बॉलीवुड हो या देसी फोक म्यूजिक, किली का हर वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो जाता है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और भारत में उन्हें खासतौर पर खूब पसंद किया जाता है.

पवन सिंह भी हैं चर्चा में

वहीं बात करें पवन सिंह की, तो वे इस समय अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नज़र आ रहे हैं. शो में उनका देसी अंदाज़, जोशीला परफॉर्मेंस और दमदार डायलॉग्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. हाल ही में शो के मंच पर उन्होंने खुद भी ‘राजाजी के दिलवा’ गाने पर थिरकते हुए धमाल मचा दिया था. उनके साथ कंटेस्टेंट आकृति नेगी भी डांस करती दिखीं.

यह भी पढ़ेंः धनश्री का रोहित शर्मा के साथ 'ये-वो' वाला वीडियो क्यों करना पड़ा प्राइवेट? Rise And Fall में खुला राज