Dhanashree Verma Rise And Fall: डांसिंग दिवा और युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी एक पोस्ट ने न सिर्फ उनके फॉलोअर्स का ध्यान खींचा, बल्कि ट्रोलर्स को भी एक्टिव मोड में ला दिया. इस बार मामला जुड़ा है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से.
दरअसल, धनश्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार एडिटेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी तुलना ‘ये-वो’ स्टाइल में बात करने वाले रोहित शर्मा से की गई थी. लेकिन सोशल मीडिया पर यह हल्का-फुल्का मज़ाक सीरियस ट्रोलिंग में बदल गया, जिसके बाद धनश्री को मजबूरी में बड़ा कदम उठाना पड़ा.
क्या था वो वायरल वीडियो?
वीडियो में एक तरफ रोहित शर्मा का वो फेमस क्लिप था, जब वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान "वो पिच वाला" बयान दे रहे थे. वहीं दूसरी ओर, धनश्री का शो 'राइज एंड फॉल' का एक हिस्सा दिखाया गया, जिसमें वो भी बातचीत में "ये-वो" का इस्तेमाल करती नजर आईं.
धनश्री ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा था, "Same same but different #YeWaliBimari"
यह पोस्ट हल्के अंदाज़ में खुद की तुलना रोहित शर्मा से करने के इरादे से डाली गई थी, लेकिन कई यूज़र्स ने इसे 'रोहित का मज़ाक उड़ाने की कोशिश' मान लिया. कमेंट्स में लिखा गया, "रोहित शर्मा को कोई कॉपी नहीं कर सकता." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "तुम्हारे पास बस चहल की एक्स वाइफ होने का टैग है."
धनश्री ने क्यों किया वीडियो 'प्राइवेट'?
जैसे ही ट्रोलिंग तेज़ हुई, धनश्री ने वीडियो को डिलीट नहीं किया, लेकिन इंस्टाग्राम से प्राइवेट कर दिया. यानी अब ये पोस्ट उनके फॉलोअर्स के लिए विज़िबल नहीं है. माना जा रहा है कि एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग से बचने के लिए यह कदम उठाया है. यह पहला मौका नहीं है जब धनश्री सोशल मीडिया की निगेटिविटी का शिकार बनी हों. चहल से तलाक के बाद भी उन्हें लंबे समय तक सोशल मीडिया ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी.
रिश्तों से शो तक, हमेशा चर्चा में धनश्री
एक दौर में युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में रहीं धनश्री अब रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की वजह से चर्चा में हैं. शो में वो खुलकर अपनी लाइफ और पुराने रिश्ते के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. हाल ही में शो में पवन सिंह के साथ उनकी बॉन्डिंग और फ्लर्टिंग के चर्चे भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
क्या ये स्ट्रेटजी है या सिरदर्द?
धनश्री के सोशल मीडिया मूव्स अक्सर उन्हें या तो ट्रेंड में ला देते हैं या ट्रोलर्स के रडार पर चढ़ा देते हैं. उनके इस लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट को कुछ लोग मार्केटिंग स्ट्रेटजी मानते हैं तो कुछ बेवजह की पब्लिसिटी स्टंट. लेकिन एक बात साफ है कि धनश्री वर्मा जानती हैं कि खबरों में कैसे बने रहना है.
यह भी पढ़ें- 'हम इस पर रखेंगे नजर...', सऊदी और पाकिस्तान की डिफेंस डील पर भारत का पहला रिएक्शन