Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट... कुछ बड़ा होने वाला है? | Breaking

Kashmir Tourism: केरल से कश्मीर पहुंचे पर्यटक ने वादियों की जमकर तारीफ की, बोले- ‘जन्नत है कश्मीर, हर भारतीय को जिंदगी में एक बार जरूर आना चाहिए’

Bharat 24

Jammu Kashmir: कश्मीर की खूबसूरत वादियां एक बार फिर देशभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. केरल के कोट्टायम के रहने वाले एक पर्यटक ने कश्मीर की अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए इसे ‘जन्नत’ बताया. दो दिन पहले कश्मीर पहुंचे इस पर्यटक ने कारगिल से लेकर गुलमर्ग और श्रीनगर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा किया.

पर्यटक ने बताया कि वह पहले कारगिल पहुंचे और वहां एलओसी के हंडरमैन पॉइंट को देखा. इसके बाद उन्होंने मुगल गार्डन, हजरतबल मस्जिद, शालीमार गार्डन और श्री शंकराचार्य मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया. इसके बाद वह गुलमर्ग भी गए, जहां की खूबसूरती ने उन्हें काफी प्रभावित किया. केरल से आए पर्यटक ने कश्मीर की तारीफ करते हुए कहा कि यह जगह जन्नत जैसी है. उनके मुताबिक, हर भारतीय को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार कश्मीर आकर यहां की खूबसूरती को जरूर देखना चाहिए. उन्होंने स्थानीय लोगों के व्यवहार और यहां के माहौल की भी तारीफ की.

ये भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 : जाते-जाते Xi Jinping ने किसकी तरफ कर दिया इशारा? Camera में कैद हुई तस्वीर!