BOB LBO Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I (JMG/S-I) में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में उम्मीदवार सिर्फ एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिस राज्य से आवेदन करेंगे, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना जरूरी है.
2,482 पदों पर होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अलग-अलग राज्यों के लिए LBO पदों को बांटा है. कुल 2,482 पदों में 981 पद सामान्य वर्ग, 600 OBC, 358 SC, 240 ST और 303 EWS उम्मीदवारों के लिए हैं.
राज्यवार देखें तो गुजरात में सबसे ज्यादा 1,185 पद हैं. इसके बाद कर्नाटक में 418, महाराष्ट्र में 218 और तमिलनाडु में 132 पद हैं. कुल रिक्तियां 20 राज्यों में हैं. उम्मीदवार आवेदन करते समय सिर्फ एक राज्य चुन सकते हैं. चुने गए राज्य की स्थानीय भाषा की जानकारी भर्ती के लिए जरूरी होगी.
जरूरी तारीखें
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के पद पर कम से कम 1 साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव जरूरी है. बैंक RBI की Second Schedule में शामिल होना चाहिए.
ध्यान रखें कि क्लेरिकल कैडर में किया गया अनुभव इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा. बैंक ने कुछ प्रोफेशनल सर्टिफिकेट को भी प्राथमिकता दी है. इनमें IC 38, NISM Series V-A, NISM Series XXI-A और NISM Series XIII शामिल हैं.
स्थानीय भाषा आना जरूरी
जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए. अगर उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में उस राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे Language Proficiency Test (LPT) देना होगा.
कैसे होगा चयन?
LBO पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी. इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट, जरूरत पड़ने पर भाषा दक्षता परीक्षा और फिर ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू हो सकता है.
चयन के मुख्य चरण हैं:
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 120 सवाल होंगे. परीक्षा 120 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे. अंग्रेजी भाषा में 30 सवाल होंगे. बैंकिंग नॉलेज, सामान्य/आर्थिक जागरूकता और रीजनिंग व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से भी 30-30 सवाल पूछे जाएंगे.
हर सेक्शन के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा.
बैंकिंग नॉलेज, सामान्य/आर्थिक जागरूकता और रीजनिंग- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के सवाल द्विभाषी होंगे. अंग्रेजी भाषा का सेक्शन अंग्रेजी में ही होगा. गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. अंग्रेजी भाषा का पेपर केवल क्वालिफाइंग होगा और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे.
कितना मिलेगा वेतन?
चयन होने के बाद उम्मीदवारों को JMG/S-I स्केल के अनुसार 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा. जिन उम्मीदवारों के पास अधिकारी के तौर पर एक साल या उससे ज्यादा का अनुभव है, उन्हें बैंक के नियमों के अनुसार एक एडवांस इंक्रीमेंट भी मिल सकता है. नियुक्त उम्मीदवार को 12 महीने की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी.
3 साल की सर्विस बॉन्ड शर्त
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल तक बैंक में सेवा देने का बॉन्ड देना होगा. अगर कोई उम्मीदवार तय अवधि से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे तीन महीने के सकल वेतन के बराबर राशि देनी होगी. इसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये रखी गई है.
आवेदन शुल्क
सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है. इसके अलावा पेमेंट गेटवे शुल्क भी देना होगा. SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है. इस पर भी पेमेंट गेटवे शुल्क लागू होगा.
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की पूरी शर्तें और पात्रता जरूर पढ़ लें. आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है.
ये भी पढ़ें- UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPSSSC ने इस डिपार्टमेंट में निकाली भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स