पैंट में छिपाकर ले जा रहे थे 260 ग्राम सोना जैसा पाउडर, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने दो यात्रियों को सोने जैसे धातु के पाउडर के साथ पकड़ा है. दोनों यात्री इस पाउडर को अपनी पैंट की कमर में सिलकर छिपाकर ले जा रहे थे.

cisf-catches-passengers-carrying-gold-powder-bangalore-airport
Image Source: Social Media

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने दो यात्रियों को सोने जैसे धातु के पाउडर के साथ पकड़ा है. दोनों यात्री इस पाउडर को अपनी पैंट की कमर में सिलकर छिपाकर ले जा रहे थे. बरामद पाउडर का कुल वजन करीब 260 ग्राम बताया गया है. CISF के मुताबिक, दोनों यात्री बैंकॉक से इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचे थे. वे टर्मिनल-2 पर उतरे और वहां से अहमदाबाद जाने के लिए टर्मिनल-1 पहुंचे थे.

सुरक्षा जांच के दौरान CISF जवानों को दोनों यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. बारीकी से तलाशी लेने पर उनकी पैंट की कमर के अंदर सिलकर छिपाए गए दो पैकेट मिले. इन पैकेटों में सोने जैसा दिखने वाला धातु का पाउडर भरा था. इसके बाद दोनों यात्रियों को आगे की यात्रा से रोक दिया गया. बरामद सामग्री समेत दोनों को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 

पुलिस अब बरामद पाउडर की जांच और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. CISF की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हुआ है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर जवानों की पैनी नजर रहती है.