इस राज्य में कई विभागों में निकली बंपर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

JKSSB Recruitment: जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में 518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2026 से शुरू होंगे.

JObs JKSSB Recruitment 2026 518 posts announced applications to begin on September 10
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

JKSSB Recruitment: जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में 518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2026 से शुरू होंगे.

इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के आधार पर किया जाएगा.

किस विभाग में कितनी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा 421 पद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए हैं.

  • कृषि उत्पादन विभाग- 46 पद
  • उच्च शिक्षा विभाग- 48 पद
  • श्रम एवं रोजगार विभाग- 3 पद

स्वास्थ्य विभाग में जूनियर स्टाफ नर्स, जूनियर लैब टेक्नीशियन, जूनियर फार्मासिस्ट, हेल्थ एजुकेटर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, पैरा मेडिकल असिस्टेंट, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन, जूनियर ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन, एफएमपीएचडब्ल्यू और एमएमपीएचडब्ल्यू जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी.

वहीं कृषि उत्पादन विभाग में हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-4 और सीनियर कैनिंग अटेंडेंट, उच्च शिक्षा विभाग में जूनियर लैबोरेटरी असिस्टेंट और श्रम एवं रोजगार विभाग में सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित पद के अनुसार तय शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भी पूरी करनी होगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. बोर्ड ने बताया है कि परीक्षा में हर गलत उत्तर पर एक चौथाई (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.

आवेदन से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. इनमें डोमिसाइल सर्टिफिकेट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आरक्षण प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट और संबंधित पद के लिए मांगे गए अन्य दस्तावेज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली विभाग में बंपर पदों पर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट