दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए प्रदर्शन में शामिल 2500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान की गई है. पुलिस का दावा है कि संसद मार्च के दौरान कई हिस्ट्रीशीटर और असामाजिक तत्व भी भीड़ में शामिल थे. साथ ही कुछ लोगों के पास से धारदार हथियार बरामद होने की भी बात कही गई है.