Pakistani Selen Ship: खाड़ी से कराची जा रहे एक जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य में रोक दिया गया. इसके बाद जहाज को वापस लौटना पड़ा. ईरान का कहना है कि इस जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं थी.
रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से कराची जा रहा था. हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
आईआरजीसी ने की कार्रवाई
ईरान के दूतावास के अनुसार, इस कार्रवाई को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने अंजाम दिया. उन्होंने जहाज को आगे बढ़ने से रोक दिया और उसे वापस संयुक्त अरब अमीरात की ओर भेज दिया.
Iran authorities say they have turned back vessel Selen bound for Karachi, Pakistan since it did not have approval to pass Hormuz https://t.co/Zumr5GrD6i pic.twitter.com/ghMAJkO0LX
— Sidhant Sibal (@sidhant) March 25, 2026
जहाज में कितना सामान था?
बताया जा रहा है कि यह एक छोटा कंटेनर जहाज था, जिसमें करीब 6850 टन सामान ले जाया जा सकता है. यह जहाज शारजाह के पास से माल लेकर ओमान के रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था. चेतावनी मिलने के बाद जहाज को अपना रास्ता बदलना पड़ा. हालांकि इसमें क्या सामान था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
क्यों बड़ा झटका माना जा रहा है?
इस घटना को पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पहले कई जहाजों को ईरान होर्मुज से गुजरने देता रहा है. लेकिन इस बार अचानक रोक लगा दी गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
बातचीत के बीच बढ़ा तनाव
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोशिशें चल रही हैं. खबर है कि पाकिस्तान के नेताओं ने पिछले 24 घंटे में ईरान के बड़े नेताओं से कई बार बात भी की थी, लेकिन इसके बावजूद यह कार्रवाई हुई.
आगे क्या असर होगा?
इस घटना से मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है. साथ ही व्यापार और समुद्री परिवहन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में स्थिति किस दिशा में जाएगी, इस पर सबकी नजर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- ई-रिक्शा चलाने वाली मीरा ठाकुर कैसे बनी पाकिस्तानी जासूस? पूरी कहानी जान आप भी रह जाएंगे दंग!