ई-रिक्शा चलाने वाली मीरा ठाकुर कैसे बनी पाकिस्तानी जासूस? पूरी कहानी जान आप भी रह जाएंगे दंग!

Mira Thakur Spy: उत्तर प्रदेश के मथुरा से मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल में कई संवेदनशील जगहों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें वह “हैंडलर्स” को भेज रही थी.

Uttar Pradesh Mathura e-rickshaw driver Mira Thakur become a Pakistani spy arrested
Image Source: Social Media

Mira Thakur Spy: उत्तर प्रदेश के मथुरा से मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल में कई संवेदनशील जगहों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें वह “हैंडलर्स” को भेज रही थी. फिलहाल गाजियाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है और पूछताछ जारी है.

मीरा के भाई नरोत्तम के मुताबिक, परिवार को पहले लगा कि उसे पति से विवाद के कारण पुलिस ले गई है. लेकिन बाद में मीडिया के जरिए असली कारण पता चला. इसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

शादी के बाद बदली जिंदगी, गलत रास्ते पर चली

परिजनों ने बताया कि मीरा की शादी 2012 में आगरा के मुकेश से हुई थी. शादी के बाद वह मथुरा में रहने लगी. पहले वह मैकेनिक का काम करती थी, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में उसने गलत रास्ता अपना लिया. साल 2025 में उसे दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार भी किया था. जेल से बाहर आने के बाद उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया.

मोबाइल से मिले संवेदनशील इलाकों के फोटो

मीरा मथुरा के रिफाइनरी और टैंक चौराहे के आसपास ई-रिक्शा चलाती थी. पुलिस को उसके मोबाइल में कई संवेदनशील जगहों की तस्वीरें मिली हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें वह आगे भेज रही थी.

फेसबुक के जरिए बनी संदिग्धों से पहचान

पुलिस जांच में सामने आया है कि मीरा की पहचान फेसबुक के जरिए कुछ संदिग्ध लोगों से हुई थी. इसके बाद वह उनके ग्रुप से जुड़ गई. धीरे-धीरे उसकी गतिविधियां संदिग्ध होती चली गईं.

जांच में जुटी पुलिस, नेटवर्क की तलाश

फिलहाल पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. उसके मोबाइल डेटा और हाल की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों से जुड़ी थी और उसने कौन-कौन सी जानकारी साझा की.

ये भी पढ़ें- Asiya Andrabi News: कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को सजा, UAPA के तहत Delhi Court का बड़ा