Iran War: मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव अब खुली जंग का रूप लेता दिखाई दे रहा है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है. इस घटना के बाद ईरान में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है, जबकि कई देशों में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.
जामकरान मस्जिद पर लाल झंडा
ईरान के क़ोम शहर स्थित जामकरान मस्जिद के गुंबद पर लाल झंडा फहराया गया है. शिया परंपरा में लाल झंडा इस बात का प्रतीक माना जाता है कि किसी की हत्या का बदला अभी बाकी है. इसे स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि ईरान इस घटना का जवाब देने के लिए तैयार है और संघर्ष खत्म नहीं हुआ है.
The red flag was raised over the dome of Jamkaran Mosque in Iran.
— Clash Report (@clashreport) March 1, 2026
The flag is described by state media as a symbol of revenge for the blood of Iran’s Supreme Leader and Commander-in-Chief. pic.twitter.com/ilQgvzkoUY
खामेनेई की मौत के बाद तेज हुई सैन्य कार्रवाई
सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने इजरायल और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की नई लहर शुरू कर दी है. मिसाइल और ड्रोन के जरिए कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड IRGC ने बयान जारी कर कहा कि यह अब तक का सबसे सख्त जवाब होगा और दुश्मनों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
अमेरिका और इजरायल के ठिकाने निशाने पर
ईरान-इजरायल संघर्ष अब अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक पहुंच चुका है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमले किए गए हैं. इससे यह संघर्ष अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है, जिसमें कई देश सीधे या परोक्ष रूप से शामिल हो सकते हैं.
ट्रंप की चेतावनी, “दुनिया देखेगी जवाब”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने हमलों को और बढ़ाया तो अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा ताकत से जवाब देगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को ऐसी कार्रवाई से बचना चाहिए, वरना परिणाम बेहद गंभीर होंगे.
“Iran just stated that they are going to hit very hard today, harder than they have ever hit before. THEY BETTER NOT DO THAT, HOWEVER, BECAUSE IF THEY DO, WE WILL HIT THEM WITH A FORCE THAT HAS NEVER BEEN SEEN BEFORE! Thank you for your attention to this matter!” - President… pic.twitter.com/w8uwRA1x5R
— The White House (@WhiteHouse) March 1, 2026
तेहरान में इजरायल के हवाई हमले
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान के भीतर कई अहम ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. “ऑपरेशन शेर की दहाड़” के तहत राजधानी के अंदर स्थित रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाया गया. बीते 24 घंटों में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाके सुनाई दिए और धुएं के गुबार उठते देखे गए. हमलों के बाद पूरे तेहरान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर
मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है. वे लंबे समय से सत्ता के भीतर प्रभावशाली माने जाते रहे हैं और उन्हें पहले से ही संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. उनके नेतृत्व में ईरान की नीतियों में और सख्ती आने की संभावना जताई जा रही है.
दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
खामेनेई की मौत के बाद कई देशों में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध किया, जहां हालात तनावपूर्ण हो गए. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि भीड़ ने दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की और आगजनी की घटनाएं हुईं.
Locals protesting stikes on Iran have stormed the entrance area of the US Consulate in Karachi, Pakistan. pic.twitter.com/fiqSoRRpPt
— OSINTtechnical (@Osinttechnical) March 1, 2026
इराक में तीन दिन का शोक
इराक ने खामेनेई की मौत पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इससे साफ है कि इस घटना का असर पूरे क्षेत्र में गहराई से महसूस किया जा रहा है.
दुबई में एयर डिफेंस सिस्टम ने एक ड्रोन को मार गिराया, जिसका मलबा दो घरों में गिरा. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तेज धमाकों की आवाजें हमले की नहीं बल्कि सफल इंटरसेप्शन की थीं.
ये भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर ईरान में कोहराम, लाइव टीवी पर रोए एंकर, सड़कों पर मची चीख-पुकार, देखें VIDEO