Israel-Iran War: मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार भी पूरी तरह सतर्क हो गई है. हालिया घटनाक्रम में तेहरान में धमाकों और सैन्य कार्रवाई की खबरों के बाद भारत के विदेश मंत्रालय और दोनों देशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है.
भारतीय विदेश मंत्रालय की सक्रियता
विदेश मंत्रालय भारत (MEA) हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. इजरायल और ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दूतावासों के जरिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
सरकार ने साफ किया है कि स्थिति संवेदनशील है और समय-समय पर नई एडवाइजरी जारी की जा सकती है.
इजरायल में भारतीयों के लिए एडवाइजरी
दूतावास ने स्पष्ट किया है कि हालात को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है.
ईरान में भी जारी हुई अलग एडवाइजरी
तेहरान में मौजूद भारतीयों के लिए भी भारतीय दूतावास ने चेतावनी जारी की है.
यह एडवाइजरी तेहरान में धमाकों और सैन्य गतिविधियों की खबरों के बीच जारी की गई है.
तेहरान में धमाके, सैन्य कार्रवाई के दावे
रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में कई जगहों पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं. इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है.
कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिका की संभावित भागीदारी का भी जिक्र किया गया है, हालांकि इस पर पूरी तरह आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
Reuters के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को पहले ही सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था और हमले के समय वे तेहरान में मौजूद नहीं थे.
हेल्पलाइन नंबर पर आपात स्थिति में करें संपर्क
भारतीय दूतावासों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
इजरायल में:
ईरान में:
इन नंबरों पर संपर्क कर भारतीय नागरिक मदद और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
दूतावास लगातार संपर्क मे
भारतीय दूतावासों ने कहा है कि वे स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. हालात के अनुसार नई एडवाइजरी और अपडेट जारी किए जाएंगे.
सरकार और दूतावासों ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन पूरी तरह सतर्क रहें. सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.
ये भी पढ़ें- Israel Attacks Iran: इजरायल ने खामेनेई के घर को उड़ाया, हमले में 30 ठिकानों को बनाया निशाना, VIDEO