Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में हालात लगातार संवेदनशील होते जा रहे हैं. इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर पर भी दिखाई देने लगा है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया ने दुबई, दोहा, रियाद और तेल अवीव सहित पूरे मिडिल ईस्ट के लिए अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है.
28 फरवरी को इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को बीच रास्ते से भारत लौटना पड़ा. यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया. इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ शुरू किया है, जिसमें उसे अमेरिका का भी समर्थन प्राप्त है. वहीं, ईरान ने पलटवार किया है, जिससे मिडिल ईस्ट और आसपास के देशों में एयरस्पेस पर प्रभाव पड़ा है.
प्रभावित एयरलाइन रूट्स
सुरक्षा की दृष्टि से एयर इंडिया ने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. इन रूट्स में शामिल हैं:
एयरलाइन ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है और हालात का लगातार आकलन किया जा रहा है.
इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस की सावधानी
इंडिगो ने भी मिडिल ईस्ट और ईरान की स्थिति को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से फ्लाइट संचालन में तत्काल बदलाव किए जा सकते हैं. यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस चेक करें. यदि कोई बदलाव होता है, तो एयरलाइन उन्हें उनके रजिस्टर्ड नंबर पर तुरंत सूचना देगी.
यात्रियों की सुरक्षा और सावधानी
एयरलाइंस ने बार-बार कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोपरि है. प्रभावित रूट्स पर यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फ्लाइट स्थिति की लगातार निगरानी करें और किसी भी बदलाव की जानकारी तुरंत लें.
यूरोप में भी बढ़ी चिंताएं
मिडिल ईस्ट की बढ़ती जियो-पॉलिटिकल तनाव की वजह से यूरोपीय देश भी सतर्क हो गए हैं. ब्रिटेन ने अपने स्टाफ को ईरान से वापस बुला लिया है. फ्रांस ने अपने नागरिकों को इजरायल और वेस्ट बैंक जाने से परहेज करने की सलाह दी है. इटली ने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है, जबकि जर्मनी ने पूरे इजरायल के लिए यात्रा गाइडलाइंस को और भी सख्त कर दिया है.
ये भी पढ़ें- अधिक रियलिस्टिक और हाई-स्पीड इमेज क्रिएशन... गूगल ने लॉन्च किया नया AI मॉडल Nano Banana 2, जानें पूरी डिटेल