PM Kisan Yojana: होली से पहले खाते में आएंगे 2000 रुपये? 'पीएम किसान योजना' पर बड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे देशभर के करोड़ों किसानों की निगाहें एक बार फिर सरकार की ओर टिकी हैं.

PM Kisan Yojana Will Rs 2000 come to account before Holi
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे देशभर के करोड़ों किसानों की निगाहें एक बार फिर सरकार की ओर टिकी हैं. पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी, जिसके बाद से अब तक अगली यानी 22वीं किस्त जारी नहीं हुई है.

9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इंतजार

इस योजना के तहत देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है. हर किस्त में 2000 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं.

फरवरी का महीना खत्म होने को है, लेकिन अब तक 22वीं किस्त नहीं आने से किसानों के बीच इंतजार और चिंता दोनों बढ़ गई हैं.

28 फरवरी को क्यों नहीं आया पैसा?

आज 28 फरवरी है, जो महीने का आखिरी दिन भी है. कई किसानों को उम्मीद थी कि इस दिन उनके खातों में पैसे आ सकते हैं.

लेकिन यह दिन चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहे. चूंकि योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है, इसलिए बैंकिंग सिस्टम का सक्रिय होना जरूरी होता है.

ऐसे में छुट्टी के दिन इतनी बड़ी संख्या में खातों में पैसा ट्रांसफर होने की संभावना लगभग नहीं रहती.

लगातार छुट्टियों ने बढ़ाई परेशानी

अगर आने वाले दिनों पर नजर डालें, तो स्थिति और स्पष्ट होती है—

  • 1 मार्च: रविवार (बैंक बंद)
  • 2 मार्च: उत्तर प्रदेश में बैंक अवकाश
  • 3 मार्च: कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
  • 4 मार्च: होली का त्योहार (देशभर में सार्वजनिक अवकाश)

लगातार इन छुट्टियों के कारण बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेगा, जिससे किस्त जारी होने में देरी की संभावना बढ़ जाती है.

होली से पहले किस्त मिलने की संभावना कम

इन सभी छुट्टियों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

क्योंकि इतनी बड़ी राशि का ट्रांसफर आमतौर पर बैंकिंग दिनों में ही किया जाता है, और लगातार अवकाश के चलते यह प्रक्रिया बाधित हो सकती है.

सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख नहीं

सबसे अहम बात यह है कि अब तक केंद्र सरकार की ओर से 22वीं किस्त जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है.

ऐसे में केवल अनुमान के आधार पर तारीख तय करना मुश्किल है और किसानों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Holika Dahan: होलिका दहन के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, कब होगा सूतक काल? जानें शुभ मुहूर्त और विधि