मिडिल ईस्ट जंग में अमेरिका का सबसे बड़ा नुकसान! ईरान ने USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट पर किया हमला

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है.

Iran attacked USS Abraham Lincoln aircraft middle east war
Image Source: Social Media

USS Abraham Lincoln: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसके मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस दावे पर अब तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

आईआरजीसी ने शुक्रवार तड़के जारी बयान में कहा कि क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभियान के दौरान अमेरिकी नौसेना के इस विमानवाहक पोत को निशाना बनाया गया. बयान में यह जरूर कहा गया कि हमले से जहाज को नुकसान हुआ है, लेकिन नुकसान कितना हुआ या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई.

अमेरिका की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार

ईरान के इस दावे को लेकर अभी तक अमेरिकी सेना या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि अमेरिका इस हमले के दावे को स्वीकार करता है या उसे खारिज करता है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव को करीब दो सप्ताह हो चुके हैं और हालात शांत होने के बजाय और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं.

परमाणु ऊर्जा से चलता है यह युद्धपोत

यूएसएस अब्राहम लिंकन एक परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक युद्धपोत है. यह निमिट्ज़ श्रेणी के युद्धपोतों में शामिल है और अक्सर मध्य पूर्व तथा इंडो-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए तैनात किया जाता रहा है. अपनी ताकत और आकार के कारण इसे अक्सर समुद्र में चलता-फिरता किला भी कहा जाता है.

कितना शक्तिशाली है यह युद्धपोत

यूएसएस अब्राहम लिंकन को अमेरिका के सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों में गिना जाता है. इसका वजन एक लाख टन से ज्यादा है और इसकी लंबाई करीब 1100 फीट है. यह जहाज हवाई अभियानों के लिए मुख्य कमांड केंद्र और लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने के मंच के रूप में काम करता है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस युद्धपोत के साथ चलने वाले काफिले में लगभग 5700 से 6000 सैन्यकर्मी तैनात रहते हैं. यही वजह है कि इसे अमेरिकी नौसेना की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक ताकतों में माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय झंडे वाले कितने जहाज फंसे, वहां से कैसे निकालेगी सरकार?