Instagram New Feature: अगर आप भी Reels देखने के इतने शौकीन हैं कि उन्हें बंद करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन साथ में चैटिंग, सर्चिंग या शॉपिंग भी करनी होती है तो अब खुश हो जाइए. इंस्टाग्राम एक ऐसा शानदार फीचर लेकर आ रहा है, जिससे आपकी मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट, दोनों साथ चल सकेंगे. इसका नाम Picture-in-Picture (PiP) मोड है.
क्या है PiP मोड और कैसे काम करता है?
PiP यानी Picture-in-Picture मोड एक ऐसा फ़ीचर है जो वीडियो को आपकी स्क्रीन पर एक छोटी फ्लोटिंग विंडो में चला देता है. मतलब, अब जब आप रील देख रहे होंगे, तो उसी समय आप WhatsApp पर मैसेज कर सकते हैं, Chrome ब्राउज़ कर सकते हैं या कोई दूसरी ऐप भी ओपन कर सकते हैं — और रील्स बिना रुके चलती रहेंगी.
सेटिंग्स में मिलेगा नया टॉगल बटन
इस नए फीचर को आप अपनी मर्जी से ऑन या ऑफ कर सकेंगे. इंस्टाग्राम की सेटिंग्स में एक नया PiP टॉगल जोड़ा जाएगा, जिससे आप इसे आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे. जैसे ही आप ऐप से बाहर निकलेंगे, रील्स एक कोने में बिना रुके, बिना किसी रुकावट के फ्लोटिंग विंडो में चलती रहेंगी.
क्यों जरूरी था यह फीचर?
आज के यूजर्स सिर्फ एक काम में नहीं रुकते, खासकर जब बात मोबाइल यूज़ की हो. इंस्टा रील्स देखते-देखते लोग चैटिंग भी करना चाहते हैं, ईमेल भी चेक करना चाहते हैं या शॉपिंग भी. इंस्टाग्राम ने इस व्यवहार को समझा और यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए PiP मोड पेश करने का फैसला किया. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो दिनभर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और मल्टीटास्किंग के आदी हैं.
TikTok को जवाब देने की तैयारी
जहां TikTok में PiP मोड पहले से मौजूद है और यूजर्स को पसंद भी आ रहा है, वहीं इंस्टाग्राम अब उसी लाइन पर चलते हुए अपने प्लेटफॉर्म को और पावरफुल बना रहा है. भारत में भले ही TikTok बैन हो, लेकिन ग्लोबली यह अब भी इंस्टाग्राम को कड़ी टक्कर दे रहा है. ऐसे में इंस्टा के लिए PiP एक स्मार्ट चाल साबित हो सकता है.
लॉन्च कब होगा?
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है, लेकिन कंपनी की ओर से इशारा मिला है कि कुछ हफ्तों में यह दुनियाभर में रोल आउट कर दिया जाएगा. एक बार लॉन्च होने के बाद यूजर्स को इंस्टा रील्स देखने का एक बिल्कुल नया और मल्टीटास्किंग-फ्रेंडली अनुभव मिलेगा.
ये भी पढ़ें: हाई-एंड कैमरा, शानदार लुक... सैमसंग का Galaxy S25 FE हुआ लॉन्च; कमाल के हैं फीचर्स, इतनी है कीमत