LPG ATM: देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर आ रही दिक्कतों के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. हरियाणा के गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू किया गया है, जिससे अब लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
यह अनोखी सुविधा गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में शुरू की गई है. यह एक तरह की ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन है, जो गैस सिलेंडर लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह आसान और तेज बनाती है.
कैसे काम करता है LPG ATM?
LPG ATM का इस्तेमाल करना बेहद सरल है. ग्राहक अपना खाली सिलेंडर लेकर मशीन के पास जाता है और कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करता है:
पेमेंट होते ही मशीन कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर जारी कर देती है. इस पूरी प्रक्रिया में न एजेंसी की लाइन में लगना पड़ता है और न ही किसी बुकिंग का इंतजार करना पड़ता है.
24 घंटे उपलब्ध सुविधा
इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 24×7 काम करती है. यानी अब गैस एजेंसी के तय समय पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. दिन हो या रात, जब भी जरूरत हो, ग्राहक तुरंत सिलेंडर बदल सकता है.
इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें अचानक गैस खत्म होने पर परेशानी उठानी पड़ती थी.
हल्के और पारदर्शी सिलेंडर
LPG ATM में पारंपरिक भारी लोहे के सिलेंडरों के बजाय नए कॉम्पोजिट सिलेंडर दिए जा रहे हैं.
इसके मुकाबले सामान्य सिलेंडर लगभग 30 किलो तक के होते हैं, जिससे उन्हें संभालना मुश्किल होता है.
स्मार्ट स्टॉक सिस्टम
इस मशीन में एक बार में करीब 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं. इसमें एक स्मार्ट सिस्टम भी लगा है, जो स्टॉक कम होने पर खुद ही गैस एजेंसी को सूचना भेज देता है.
जैसे ही सिलेंडर की संख्या दो तक पहुंचती है, सिस्टम अलर्ट भेजता है, जिससे समय पर रीफिल हो सके और सप्लाई बाधित न हो.
क्यों जरूरी है यह पहल?
भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है. हाल के समय में वैश्विक तनाव और सप्लाई में रुकावट के कारण कई जगह गैस की कमी और देरी देखने को मिली है.
ऐसे में LPG ATM जैसी सुविधा न केवल समय बचाती है, बल्कि सप्लाई सिस्टम को भी ज्यादा व्यवस्थित बनाती है.
फिलहाल यह LPG ATM एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है. अगर यह सफल रहता है, तो आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी ऐसी मशीनें लगाई जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें- जंग की आग में जल रहे गैस और तेल रिजर्व! ईरान से कतर तक मची तबाही, भारत की सप्लाई पर क्या होगा असर?