'तुरंत ईरान छोड़ दें', भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तेहरान पर हमला करने वाली है अमेरिकी सेना?

अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित हमले के खतरे के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Indian government advisory amid threat of US attack on Iran
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित हमले के खतरे के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने सलाह दी है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों या अन्य सुरक्षित परिवहन साधनों का इस्तेमाल करके तुरंत देश छोड़ दें.

भारतीय दूतावास की सलाह

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों- छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों से कहा है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत देश छोड़ने की तैयारी करें.

दूतावास ने निम्न सावधानियों पर जोर दिया है:

  • भीड़-भाड़ वाले विरोध प्रदर्शन या रैलियों वाले इलाकों में जाने से बचें.
  • स्थानीय मीडिया और दूतावास के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारी पर नजर रखें.
  • यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े सभी दस्तावेज अपने पास रखें.
  • पासपोर्ट या इमिग्रेशन संबंधी किसी भी मदद के लिए तुरंत दूतावास से संपर्क करें.

आपातकालीन संपर्क

भारतीय दूतावास की हेल्पलाइन नंबर: 989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359
ईमेल: [email protected]

दूतावास ने उन भारतीय नागरिकों से भी संपर्क करने का अनुरोध किया है जिन्होंने दूतावास में अपनी जानकारी रजिस्टर नहीं कराई है. इसके लिए MEA रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. यदि इंटरनेट सेवाओं में बाधा है, तो परिवार के अन्य सदस्य भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- PoK में ट्रेनिंग, ढाका से आतंकी ऑपरेशन और टारगेट पर भारत... खुफिया एजेंसियों के रडार पर 'राजा कश्मीरी'