‘पाकिस्तान ने पाल रखा रेबीज वाला कुत्ता…’, TMC सांसद ने पाकिस्तान को धो डाला

India Deligations: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को फिर एक बार सशक्त तरीके से जताया है. हाल ही में आतंकवादी हमले के बाद भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेशी दौरों पर है, जहां वे ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई और भारत के रुख को विश्व के सामने स्पष्ट कर रहे हैं. 

Indian Delegation at foreign abhishek banerjee slams pakistan
Image Source: Social Media

India Deligations: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को फिर एक बार सशक्त तरीके से जताया है. हाल ही में आतंकवादी हमले के बाद भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेशी दौरों पर है, जहां वे ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई और भारत के रुख को विश्व के सामने स्पष्ट कर रहे हैं. 

इसी कड़ी में टोक्यो पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान के आतंकवाद के प्रति रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद एक रेबीज वाले कुत्ते जैसा है, जिसे पाकिस्तान ने पाल रखा है. 

पालने वाले से निपटना जरूरी

उनका कहना था कि इस समस्या से निपटने के लिए पहले इसे पालने वाले से लड़ना जरूरी है, नहीं तो यह और भी खतरा पैदा करेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने केवल अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की है, कोई उकसावे वाला कदम नहीं उठाया गया.

भारत ने तबाह किए 9 एयरबेस

टोक्यो में जेडीयू के नेता संजय झा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सख्त रुख को स्पष्ट किया. उन्होंने बताया कि जब दुश्मन ने हमला किया, तो भारतीय वायुसेना ने 9 आतंकवादी एयरबेस तबाह कर दिए. मीडिया में अफवाहें फैलती रहीं, लेकिन डीजीएमओ के टेलीफोन संपर्क के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की, जिसे भारत ने स्वीकार किया. संजय झा ने कहा कि अब दुनिया और भारत दोनों यह समझ चुके हैं कि आतंकवाद और उकसावे के पीछे वहां की सरकार और सेना ही हैं.

पाकिस्तान में कुछ नहीं बचा है 

संजय झा ने पाकिस्तान के भीतर की स्थिति पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हालात ऐसे हैं कि वहां कुछ बचा नहीं है, और उनके आर्मी चीफ के बयान इससे साफ झलकते हैं. पहलगाम हमले से ठीक पहले उन्होंने भारत और पाकिस्तान को धर्म के आधार पर अलग बताया और भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें कहीं. संजय झा ने साफ कहा कि अब भारत किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ी तो हम सीधे उनके घर तक जाएंगे
आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं

यह संदेश है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है और शांति तब तक संभव नहीं जब तक आतंकवादी और उनकी हिमायत करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी तरह की शरारत को सहन नहीं करेगा और हर आक्रामक कदम का मुंहतोड़ जवाब देगा.

यह भी पढ़ें: घबरा गए शहबाज और मुल्ला मुनीर, जब जर्मनी ने भारत का साथ देने का किया ऐलान