Sarvam AI: देसी एआई स्टार्टअप Sarvam AI ने नया एआई मॉडल Sarvam Edge पेश किया है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल ChatGPT और Gemini जैसे टूल्स को टक्कर देने की क्षमता रखता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती. यानी यूजर अपने फोन या लैपटॉप में इसे ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कंपनी के अनुसार, यह मॉडल स्पीड, प्राइवेसी और भरोसेमंद कामकाज पर फोकस करता है. साथ ही इसे भारतीय भाषाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
क्या है Sarvam Edge?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sarvam Edge रोजमर्रा के एआई काम आसानी से कर सकता है. इसमें ट्रांसलेशन, स्पीच रिकग्निशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसे फीचर शामिल हैं.
यह मॉडल कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और खुद पहचान सकता है कि यूजर कौन सी भाषा बोल रहा है. यानी हर बार भाषा चुनने की जरूरत नहीं होगी, आप सीधे अपनी भाषा में बात कर सकते हैं.
टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर भी उसी भाषा में काम करता है, जिससे यह वॉयस असिस्टेंट के रूप में भी उपयोगी बन जाता है.
कमजोर नेटवर्क में भी करेगा काम
Sarvam Edge का ट्रांसलेशन सिस्टम अंग्रेजी सहित 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है. एआई मॉडल 100 से ज्यादा भाषा कॉम्बिनेशन में दो-तरफा अनुवाद कर सकता है.
सबसे खास बात यह है कि यह मॉडल ऑफलाइन काम करता है. जिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्शन कमजोर या बार-बार कटता है, वहां यह टूल काफी मददगार हो सकता है.
क्योंकि डेटा डिवाइस पर ही प्रोसेस होता है, इसलिए यूजर की जानकारी क्लाउड पर नहीं जाती. इससे प्राइवेसी बेहतर बनी रहती है.
खास हार्डवेयर की जरूरत नहीं
कंपनी का कहना है कि Sarvam Edge को मॉडर्न स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. इसे चलाने के लिए किसी खास या महंगे हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी.
इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह कम मेमोरी में तेज रिस्पॉन्स दे सके और मौजूदा प्रोसेसर पर आसानी से काम कर सके.
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Rate: फिर धड़ाम हुई सोने-चांदी की कीमत, क्या जारी रहेगी गिरावट? जानें आज का रेट