नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा (17-19 फरवरी) में भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण समझौते और साझेदारी की घोषणाएं की गईं. यह यात्रा मुंबई से शुरू हुई, जहां राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में चर्चा की. इसके बाद, राष्ट्रपति मैक्रों दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने AI Impact Summit में भाग लिया.
इस सम्मेलन में दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के लिए अपने दृष्टिकोण साझा किए. इस यात्रा से भारत और फ्रांस के रिश्तों को एक नई दिशा मिली है, जो न केवल आर्थिक बल्कि रणनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
List of outcomes from French President Macron's visit to India
— ANI (@ANI) February 17, 2026
It includes the launch of the India-France Year of Innovation. Inauguration of H125 Helicopter Final Assembly Line at Vemagal, Karnataka, a joint venture between BEL and Safran to produce HAMMER missiles in India,… pic.twitter.com/syPMp48Ggy
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा के परिणामों की सूची
भारत-फ्रांस संबंध को "विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी" (Special Global Strategic Partnership) में अपग्रेड किया गया.
वार्षिक विदेश मंत्रियों का संवाद स्थापित- ऊंचे स्तर की साझेदारी और Horizon 2047 रोडमैप के कार्यान्वयन की नियमित समीक्षा के लिए.
भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का शुभारंभ.
भारत-फ्रांस इनोवेशन नेटवर्क का शुभारंभ.
वेमगल, कर्नाटक में H125 हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन.
भारत सरकार और फ्रांसीसी गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग समझौते का नवीनीकरण.
BEL और Safran के बीच HAMMER मिसाइलों के भारत में उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यम.
भारतीय सेना और फ्रांसीसी लैंड फोर्सेज में अधिकारियों का पारस्परिक तैनाती.
संयुक्त एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप का गठन.
क्रिटिकल मिनरल्स और मेटल्स में सहयोग के लिए संयुक्त घोषणा.
DST और CNRS के बीच एडवांस्ड मटेरियल्स सेंटर स्थापित करने का लेटर ऑफ इंटेंट.
भारत और फ्रांस के बीच डबल टैक्स अवॉइडेंस एग्रीमेंट में संशोधन प्रोटोकॉल.
T-Hub और Nord France के बीच स्टार्ट-अप इकोसिस्टम, नवाचार और प्रौद्योगिकी में रणनीतिक सहयोग का लेटर ऑफ इंटेंट (स्किलिंग, स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा सहित).
DST और CNRS के बीच वैज्ञानिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन.
डिजिटल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापित करने की संयुक्त घोषणा.
AI in Health के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर का शुभारंभ - AIIMS, नई दिल्ली में.
DBT और ANRS के बीच संक्रामक रोगों और ग्लोबल हेल्थ रिसर्च में सहयोग का लेटर ऑफ इंटेंट.
मेटाबॉलिक हेल्थ साइंसेज के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापित करने का समझौता.
एरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का लेटर ऑफ इंटेंट.
नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और फ्रांस के अर्थव्यवस्था, वित्त, औद्योगिक, ऊर्जा और डिजिटल संप्रभुता मंत्रालय के बीच नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग समझौते का नवीनीकरण.
संचार मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स और La Poste, France के बीच लेटर ऑफ इंटेंट.
ये भी पढ़ें: 44 सेकंड, 72 रॉकेट... कितना ताकतवर है रॉकेट लॉन्चर पिनाका? जिसे भारत से खरीदेगा फ्रांस