AMCA: भारत के स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) प्रोजेक्ट में बड़ा अपडेट आया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इसके प्रोटोटाइप डिजाइन और विकास के लिए तीन दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया है. इनमें Tata Advanced Systems Limited सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है.
इसके अलावा दो और समूह शॉर्टलिस्ट हुए हैं:
क्या है AMCA प्रोजेक्ट?
AMCA यानी Advanced Medium Combat Aircraft भारत का स्वदेशी 5th जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट प्रोग्राम है, जिसे DRDO विकसित कर रहा है.
यह एक सिंगल-सीटर, ट्विन-इंजन स्टेल्थ फाइटर जेट होगा. इसमें कई आधुनिक खूबियां होंगी:
इस प्रोजेक्ट के तहत 125 से ज्यादा फाइटर जेट बनाने की योजना है. लक्ष्य है कि 2035 तक ये विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएं.
अगर यह सफल होता है, तो भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल होगा जिनके पास 5th जेनरेशन फाइटर जेट हैं. इनकी तुलना अमेरिका के F-35 Lightning II और रूस के Sukhoi Su-57 से की जा रही है.
टाइमलाइन: कब उड़ान भरेगा AMCA?
HAL और अडाणी डिफेंस भी थे दौड़ में
रिपोर्ट के अनुसार, DRDO की एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने जुलाई 2025 में टेंडर जारी किए थे. शुरुआत में सात कंसोर्टियम ने बोली लगाई थी, जिनमें Hindustan Aeronautics Limited (HAL) और Adani Defence & Aerospace शामिल थे.
सूत्रों के मुताबिक, HAL एक जरूरी दस्तावेजी शर्त पूरी न कर पाने के कारण शुरुआती चरण में बाहर हो गया. हालांकि कंपनी आगे लाइसेंस मैन्युफैक्चरिंग के लिए बोली लगा सकती है. HAL के सीएमडी डी.के. सुनील ने कहा है कि AMCA लगभग 10 साल की लंबी परियोजना है और कंपनी भविष्य में इसमें भाग लेने के लिए तैयार है.
शॉर्टलिस्ट कंपनियों को सरकार की ओर से फंडिंग सहायता मिल सकती है, ताकि वे प्रोटोटाइप विकसित कर सकें. इसके बाद उत्पादन अधिकार दिए जाएंगे.
भारत में बनेंगे 90 राफेल जेट
AMCA प्रोजेक्ट भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण का हिस्सा है. इसी दिशा में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में फ्रांस से 114 Dassault Rafale लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है. इनमें से 90 विमान भारत में बनाए जाएंगे.
इसके अलावा, नौसेना के लिए अमेरिका से छह अतिरिक्त Boeing P-8I Poseidon समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी विमान खरीदने को भी मंजूरी दी गई है.
ये भी पढें- पत्नी संग मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, राफेल डील पर लगेगी मुहर!