फ्रांस सबसे पुराने स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स में से एक... इमैनुएल मैक्रों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

Emmanuel Macron India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत कर उन्हें बेहद खुशी हुई. उन्होंने फ्रांस को यूरोप का प्रमुख गेटवे बताया.

France is oldest strategic partners PM Modi said in the joint press conference Emmanuel Macron
Image Source: Social Media

Emmanuel Macron India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत कर उन्हें बेहद खुशी हुई. उन्होंने फ्रांस को यूरोप का प्रमुख गेटवे बताया.

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 भारत और यूरोप के रिश्तों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो रहा है. हाल ही में भारत ने European Union के साथ अपने इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है.

भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊर्जा

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते बहुत गहरे हैं. फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स में से एक है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर इस साझेदारी को नई ऊर्जा और गहराई दी गई है.

पीएम मोदी ने कहा कि ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के जरिए दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को लोगों की साझेदारी में बदलना चाहते हैं. स्टार्टअप और एमएसएमई के बीच मजबूत नेटवर्क बनाया जाएगा. छात्रों के लिए सिस्टम को और आसान बनाया जाएगा. क्रिटिकल मिनरल्स, बायोटेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा.

नए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सेंटर

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर एआई और हेल्थ, साथ ही इंडो सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लॉन्च करेंगे. मल्टीलेटरलिज्म, संवाद और कूटनीति के जरिए वैश्विक स्थिरता और समृद्धि के प्रयास जारी रहेंगे.

शांति और सुरक्षा पर साझा रुख

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन, पश्चिम एशिया और इंडो-पैसिफिक जैसे क्षेत्रों में भारत और फ्रांस शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं. आतंकवाद के हर रूप को खत्म करना दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है.

दोनों देश नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज परिसर में भी सहयोग करेंगे. साथ ही जल्द ही फ्रांस में स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर खोला जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत-फ्रांस संबंधों का नया अध्याय है.

सहयोग से ही होगा इनोवेशन

प्रधानमंत्री ने कहा कि इनोवेशन अकेले नहीं, बल्कि सहयोग से आगे बढ़ता है. दोनों देश मिलकर नए जॉइंट इनोवेशन सेंटर बनाएंगे और रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और फ्रांस की मजबूत दोस्ती से दुनिया में स्थिरता आएगी.

ये भी पढ़ें- अब इस देश में बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, AI चैटबॉट्स की भी होगी निगरानी; जल्द बनेगा कानून