IND vs AFG: राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम, भारत-अफगानिस्तान मैच में बदली परंपरा, देखें वीडियो

IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले से पहले ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया.

India vs Afghanistan t20i Vande Mataram played before the match
Image Source: ANI

IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले से पहले ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. मैच शुरू होने से पहले भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ बजाया गया. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए यह बदलाव खासा अप्रत्याशित था और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई.

राष्ट्रगान की जगह राष्ट्रगीत ने खींचा ध्यान

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम के मैच से पहले राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजने की परंपरा रही है. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली टी20 में इस बार पहले ‘वंदे मातरम’ बजाया गया. अचानक हुए इस बदलाव ने पुरानी परंपरा को लेकर सवाल खड़े कर दिए और मुकाबले से पहले ही यह घटना चर्चा का विषय बन गई.

वंदे मातरम को लेकर पहले भी गरमाया था मुद्दा

‘वंदे मातरम’ को लेकर हाल के दिनों में भी काफी बहस देखने को मिली थी. केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के सभी छह पदों के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल जारी किए जाने की बात सामने आई थी. वहीं, अगस्त 2026 में Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Act, 2026 से जुड़े बदलावों के बाद ‘वंदे मातरम’ को ‘जन गण मन’ के समान कानूनी सुरक्षा दिए जाने की चर्चा भी हुई थी.

प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन

मैच से पहले भारतीय प्लेइंग XI ने भी फैंस को चौंकाया. टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले फील्डिंग का फैसला किया और इसके बाद सामने आया कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह संजू सैमसन की वापसी हुई. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 151 रन बनाए थे और उनका औसत 50 से ज्यादा रहा था, इसके बावजूद दिल्ली टी20 में उन्हें बाहर बैठना पड़ा.

ये भी पढ़ें: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, फिफ्टी लगाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड