खुशखबरी! भारत का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में मजबूत, मैन्युफैक्चरिंग और बिजली उत्पादन में भी उछाल

India Industrial Production: अगस्त 2025 में भारत के औद्योगिक उत्पादन में उम्मीद से बेहतर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो देश की आर्थिक मजबूती का संकेत है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस वृद्धि में खासतौर पर खनन क्षेत्र की भूमिका अहम रही है, जिसने 6 प्रतिशत की जबरदस्त प्रगति दिखाई.

India industrial production strengthened in August manufacturing and power generation rising
Image Source: Freepik

India Industrial Production: अगस्त 2025 में भारत के औद्योगिक उत्पादन में उम्मीद से बेहतर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो देश की आर्थिक मजबूती का संकेत है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस वृद्धि में खासतौर पर खनन क्षेत्र की भूमिका अहम रही है, जिसने 6 प्रतिशत की जबरदस्त प्रगति दिखाई. इससे पहले जुलाई के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की वृद्धि दर को भी संशोधित कर 3.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.3 प्रतिशत कर दिया गया है.

पिछले साल अगस्त में औद्योगिक उत्पादन स्थिर रहा था, लेकिन इस बार मजबूत सुधार देखने को मिला है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, जो कुल उत्पादन का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा है, में भी 3.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह केवल 1.2 प्रतिशत थी. खासतौर पर बेसिक मेटल्स और मोटर व्हीकल्स उत्पादन में क्रमशः 12.2 प्रतिशत और 9.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने में मदद की है.

बिजली उत्पादन और पूंजीगत वस्तुओं का प्रदर्शन

इसी के साथ बिजली उत्पादन में भी 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले साल की तुलना में सुधार दर्शाता है. पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में मामूली धीमापन देखने को मिला है. हालांकि, उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन 6.3 प्रतिशत घटा है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र में तेजी

इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 10.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है. प्राथमिक और मध्यवर्ती वस्तुओं के उत्पादन में भी क्रमशः 5.2 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- सिनेमा जगत को ट्रंप ने दिया झटका, अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा