IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, भारतीय गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को चटाई धूल

IND vs PAK: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली है. टीम ने अपने तीसरे मैच में कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराया. इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया है.

IND vs PAK Team India defeated Pakistan badly Indian bowlers defeated Pakistani batsmen
Image Source: Social Media

IND vs PAK: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली है. टीम ने अपने तीसरे मैच में कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराया. इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर आउट हो गई और लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी.

मैच से पहले था विवाद

यह मुकाबला 15 फरवरी को प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. कुछ दिन पहले तक मैच के रद्द होने की चर्चा थी. बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी.

बाद में ICC की संभावित सजा की चेतावनी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फैसला बदला और टीम मैच खेलने के लिए तैयार हो गई. हालांकि मैदान पर पाकिस्तान की टीम दबाव में नजर आई.

ईशान किशन बने जीत के हीरो

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट कर दिया. इसके बावजूद भारत ने मजबूत वापसी की. ओपनर ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए. उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. लगातार दूसरे अर्धशतक के साथ ईशान ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

प्रेमदासा स्टेडियम की मुश्किल पिच पर उनकी आक्रामक पारी मैच का बड़ा अंतर साबित हुई. बाकी बल्लेबाजों के सहयोग से भारत 175 रन तक पहुंचा, जो पाकिस्तान के लिए बड़ा लक्ष्य साबित हुआ. अंत में भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 114 रन पर रोककर बड़ी जीत दर्ज की.