कब होगा वैभव सूर्यवंशी का इंतजार खत्म? कोच गौतम गंभीर ने कर दिया साफ, जानें क्या कहा

Vaibhav Sooryavanshi News: अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में खत्म हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच में मौका नहीं मिलने से फैंस निराश नजर आए.

ind vs afg vaibhav sooryavanshi end Coach Gautam Gambhir has made it clear
Image Source: ANI/ File

Vaibhav Sooryavanshi News: अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में खत्म हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच में मौका नहीं मिलने से फैंस निराश नजर आए. जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहते हुए 151 रन बनाने वाले वैभव को पूरी सीरीज में बेंच पर बैठना पड़ा. 

सीरीज पहले ही भारत के नाम हो चुकी थी, इसके बावजूद आखिरी मैच में भी उन्हें खिलाने के बजाय टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका दिया. सीरीज खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया कि टीम ने ऐसा फैसला क्यों लिया.

संजू सैमसन पर गंभीर का भरोसा

गौतम गंभीर ने कहा कि टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ना चाहती थी, जिसने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. उन्होंने संजू सैमसन के प्रदर्शन की भी तारीफ की. गंभीर के मुताबिक, सैमसन ने पिछले कुछ वर्षों में टीम के लिए अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि बिना क्षमता के कोई खिलाड़ी वर्ल्ड कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं बन सकता.

गंभीर ने यह भी बताया कि इंग्लैंड सीरीज में संजू सैमसन को बाहर करके वैभव सूर्यवंशी को मौका देने का फैसला उनके कोचिंग करियर के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था.

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को लेकर गंभीर ने कहा कि टीम में किसी को भी उनके टैलेंट पर शक नहीं है. हालांकि, सीनियर खिलाड़ियों के रहते उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा. गंभीर ने कहा कि वैभव से टीम की बातचीत साफ है कि उन्हें मौके के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. टीम जानती है कि वह कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय से लगातार अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी को अनुभव के आधार पर प्राथमिकता मिलती है.

गंभीर ने यह भी कहा कि जब वैभव को मौका मिलेगा तो उन्हें पर्याप्त मौके दिए जाएंगे, ताकि वह बिना दबाव के खुद को साबित कर सकें. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट की खासियत यही है कि टीम में लगातार कड़ी प्रतिस्पर्धा और शानदार प्रतिभाएं मौजूद हैं. उम्र चाहे 15 साल हो या 30 साल, हर खिलाड़ी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. अब अफगानिस्तान सीरीज में बाहर रहने के बाद फैंस की नजरें आगामी जापान टी20 इंटरनेशनल सीरीज और एशियन गेम्स पर हैं, जहां वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान! विदेश यात्रा से डिनर तक... शहबाज सरकार ने देश में लगाई पाबंदी, लोगों के जेब से पैसे हुए गायब