किससे है इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में मचेगा बवाल!

Imran Khan News: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है. इस बीच उनके बेटों सुलेमान और कासिम ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Imran Khan life in danger Sons make a major revelation uproar likely in Pakistan
Image Source: Social Media

Imran Khan News: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है. इस बीच उनके बेटों सुलेमान और कासिम ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने दावा किया है कि सरकार उनके पिता को जेल में रखकर उनकी जान को खतरे में डाल रही है.

क्या बोले इमरान खान के बेटे?

सुलेमान और कासिम ने स्काई स्पोर्ट्स के एक इंटरव्यू में ये आरोप लगाए. यह इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने लिया था. हाल ही में 21 पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर इमरान खान को जरूरी चिकित्सा सुविधा देने की अपील की थी. माइक एथर्टन भी इस पत्र में शामिल थे. कासिम ने आरोप लगाया कि उनके पिता को लंबे समय तक अकेले रखा जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि इमरान खान से मिलने वाले रिश्तेदारों ने बताया है कि जेल में उनकी स्थिति काफी खराब है. कासिम के मुताबिक, इमरान खान को दिन में 23 घंटे से ज्यादा समय तक एक कमरे में अलग रखा जाता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पिता को लगता है कि उनके साथ दूसरे राजनीतिक कैदियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, जिनकी जेल में मौत हो चुकी है.

सुलेमान बोले- आंख पर पट्टी बंधी थी

सुलेमान ने कहा कि परिवार लगातार यह सवाल पूछ रहा है कि इमरान खान की जांच किसी स्वतंत्र डॉक्टर से क्यों नहीं कराई जा रही. उन्होंने बताया कि अदालत के मेडिकल जांच के आदेश के बाद परिवार को उम्मीद जगी थी, लेकिन इमरान को निजी अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल ले जाया गया और फिर जेल वापस भेज दिया गया.

सुलेमान के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पिता को देखा तो उनकी आंख पर पट्टी बंधी थी और वह तनाव में नजर आ रहे थे. उन्होंने कहा कि इमरान खान को उन्होंने हमेशा शांत और आत्मविश्वास से भरा देखा है.

दोनों बेटों ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को 2022 के बाद आमने-सामने नहीं देखा है. फोन पर उनकी आखिरी बातचीत इस साल मार्च में हुई थी. उन्होंने कहा कि वे इमरान से मिलने पाकिस्तान आना चाहते थे, लेकिन उन्हें वीजा नहीं दिया गया.

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट के बीच भी विवाद

पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, यह इंटरव्यू उस समय प्रसारित हुआ जब लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा था. रिपोर्ट के अनुसार, इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रसारणकर्ता के सामने शिकायत दर्ज कराई थी. पीटीआई के सूत्रों ने यह भी दावा किया कि बोर्ड ने मैच को आगे नहीं खेलने के विकल्प पर विचार किया था. हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर विवाद अभी जारी है.

ये भी पढ़ें- CM Yogi Gift on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर CM योगी का ऐलान! बेटियों के लिए खुला सौगातों का पिटारा!