ICC की बैठक में बांग्लादेश की फजीहत, 24 घंटे का मिला अल्टीमेटम, निकल गई BCB की सारी हेकड़ी

ICC Decision on Bangladesh: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की भागीदारी अब संदिग्ध हो गई है. बुधवार को हुए एक अहम बैठक में आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से सख्त रुख अपनाया है.

ICC Decision on bcb Bangladesh cricket team for t20 world cup 2026
Image Source: Social Media

ICC Decision on Bangladesh: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की भागीदारी अब संदिग्ध हो गई है. बुधवार को हुए एक अहम बैठक में आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से सख्त रुख अपनाया है, और कहा कि यदि बीसीबी अपनी टीम को भारत भेजने से मना करता है, तो बांग्लादेश को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा. इस बैठक के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि बांग्लादेश की जगह किसी अन्य टीम को प्रतिस्थापित किया जाएगा, और इसमें स्कॉटलैंड का नाम सबसे ऊपर है.

आईसीसी की बैठक में बांग्लादेश को मिली हार

आईसीसी की इस बैठक में करीब 16 देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी राय दी, और वोटिंग की प्रक्रिया के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हार का सामना करना पड़ा. यह वोटिंग इस बात का संकेत थी कि आईसीसी को इस मुद्दे पर कोई नरम रुख नहीं अपनाना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 देशों ने आईसीसी के पक्ष में वोट दिया, जबकि दो देशों ने इसका विरोध किया. इनमें से एक बांग्लादेश खुद था, और दूसरे देश के रूप में पाकिस्तान का नाम सामने आ सकता है.

क्या स्कॉटलैंड को मिलेगा मौका?

बैठक में यह भी तय किया गया कि बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह मिल सकती है. हालांकि, स्कॉटलैंड की टीम यूरोपीय क्वालीफायर से बाहर हो गई थी, लेकिन अब आईसीसी की रैंकिंग प्रणाली के हिसाब से स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह मिलने का अच्छा मौका है. इसे लेकर कई देशों ने सहमति जताई है, और अब यह संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आईसीसी बांग्लादेश के बाहर होने और स्कॉटलैंड की एंट्री का ऐलान करेगा.

बीसीबी के पास एक आखिरी मौका

अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पास केवल एक दिन का वक्त बचा है, ताकि वह भारत में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी टीम भेजे. अगर बीसीबी इसे स्वीकार करता है और अपनी टीम भेजने के लिए तैयार होता है, तो बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में खेल सकती है. लेकिन अगर बीसीबी ने इस फैसले का विरोध किया, तो फिर बांग्लादेश का विश्व कप 2026 में भाग लेना नामुमकिन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के शेड्यूल पर सस्पेंस बरकरार, BCCI क्यों नहीं कर रहा डेट की घोषणा? जानें वजह