Indian Economy: विश्व में तमाम उथल-पुथल के बावजूद भारती की अर्थव्यवस्था लगातार अच्छा कर रही है. भारत की ग्रोथ रेट दुनिया के सभी देशों से अधिक रहते हैं. इस बीच विदेशी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक बयान दिया है. एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2027 में भारत की GDP ग्रोथ रेट G20 देशों में सबसे अधिक रहेगी. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर पॉजिटिव रूख अपनाया है.
भारतीय इकोनॉमी की रफ्तार काफी तेज
मूडीज के अनुमान के अनुसार, अगले वित्तीय साल में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट काफी मजबूत रहेगी. उम्मीद जताया गया है कि 2027 वित्तीय वर्ष में भारतीय GDP ग्रोथ रेट 6.4% रह सकता है. इसके साथ ही मूडिज के अनुमान के अनुसार, ये ग्रोथ रेट G20 देशों में सबसे अधिक रहेगा. ऐसे में भारत सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बन जाएगी.
मूडीज ने इस अनुमान को लेकर कई बड़े कारण भी बताए हैं. जैसे भारत की आर्थिक ग्रोथ के पीछे घरेलू डिमांड, बेहतर इन्वेस्टमेंट एक्टिविटीज और देश में सामान्य इकॉनोमिक परिस्थिति होना है. इन सब कारणों से निवेशकों का विश्वास बढ़ता है और कर्ज के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जाती है. इन सब के अलावा मूडीज ने इस तेज ग्रोथ रेट के पीछे GST रिफॉर्म और इनकम टैक्स में कटौती को बताया गया है.
भारत-यूएस डील से मिला फायदा
गौरतलब है कि इससे पहले RBI ने भी वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर अच्छी मंशा जताई थी. RBI ने इस साल के दो क्वाटर की जीडीपी ग्रोथ को बढ़ा दिया है.
रेटिंग एजेंसी ने भारत-अमेरिका डील को भी इस ग्रोथ रेट में अहम माना है. मूडीज के अनुसार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के कारण MSME को बड़ा फायदा मिलेगा. जिसका फायदा भारत के आर्थिक गतिविधियों में देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- पढ़ाई या पैशन किसे फॉलो करें? 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी ने दिया गुरु मंत्र, देखें VIDEO