'अमेरिका 18% से हार गया, IND-USA मैच के बाद पीयूष गोयल ने लिए सर्जियो गोर के मजे, देखें वीडियो

राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते और क्रिकेट को जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में बात कही.

Piyush Goyal made fun of Sergio Gor after the IND-USA match
Image Source: ANI

IND vs USA: राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते और क्रिकेट को जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में बात कही. उन्होंने अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के सामने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के प्रदर्शन का जिक्र किया. गोयल ने हंसते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने अपने जवाबी टैरिफ शून्य कर दिए होते, तो शायद वह भारत के खिलाफ टी20 मैच जीत जाता. उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं.

किस मौके पर दिया गया बयान

यह बयान नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के आवास पर आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान आया. इस कार्यक्रम में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे.

यह आयोजन भारत और अमेरिका के बीच पिछले हफ्ते घोषित अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क के बाद हुआ, जिसे दोनों देशों के बढ़ते सहयोग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

क्रिकेट से जोड़कर दी ट्रेड डील की मिसाल

पीयूष गोयल ने बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका ने हाल के वर्षों में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया है और इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा है.
उन्होंने कहा कि भले ही अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं जीत सका, लेकिन जिस देश में क्रिकेट की परंपरा नई है, वहां की टीम का खेल काबिल-ए-तारीफ रहा.

‘अगर टैरिफ शून्य होते तो शायद मैच जीत जाते’

वाणिज्य मंत्री ने हंसी-मजाक में कहा कि अमेरिकी राजदूत मैच देखने गए थे और बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया तौर पर यह सुझाव दे दिया कि अगर अमेरिका ने अपने जवाबी टैरिफ शून्य कर दिए होते, तो शायद वह मैच जीत जाता.

इस हल्के-फुल्के बयान से माहौल खुशनुमा हो गया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी. गोयल ने अमेरिकी टीम के प्रदर्शन की खुलकर तारीफ भी की.

इस मौके पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि व्हाइट हाउस का ध्यान भारत पर केंद्रित है. उन्होंने बताया कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता दोनों देशों के नेताओं के अच्छे रिश्तों की वजह से संभव हो पाया है. उन्होंने यह भी कहा कि नए अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क के तहत दोनों देश आपसी व्यापार को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: घुटनों पर आए शहबाज शरीफ, पाकिस्तान को दी भारत से खेलने की इजाजत, जानें क्यों झुका PCB