दमदार फीचर्स वाला सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, 5260mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई जबरदस्त खूबियां

स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में Honor ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Honor X6d लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Honor X6d launched as an affordable 5G phone with solid performance and 256GB storage
Image Source: Social Media

स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में Honor ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Honor X6d लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Honor Play 60A की तरह ही यह मॉडल भी समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ दूसरे बाजारों में उतारा गया है.

बड़ी डिस्प्ले के साथ सिंपल डिजाइन

Honor X6d में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जो बड़े स्क्रीन अनुभव के साथ वीडियो देखने और ब्राउज़िंग के लिए उपयुक्त है. डिजाइन की बात करें तो फोन में मोटे बेजेल्स और फ्रंट पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है. यह डिजाइन भले ही प्रीमियम सेगमेंट जैसा न हो, लेकिन बजट श्रेणी के हिसाब से संतुलित नजर आता है.

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर की ताकत

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर डेली यूज़, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के-फुल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जाता है. 4GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का कॉम्बिनेशन इसे स्टोरेज के मामले में मजबूत बनाता है. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा या नहीं.

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और कैमरा फीचर्स

Honor X6d Android 15 पर आधारित MagicOS 9 पर काम करता है, जिससे यूज़र्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 1080p पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. बजट सेगमेंट को देखते हुए कैमरा सेटअप संतोषजनक कहा जा सकता है.

दमदार बैटरी, चार्जिंग पर सस्पेंस

फोन में 5260mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त पावर देने का दावा करती है. हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. बड़ी बैटरी इसे उन यूज़र्स के लिए आकर्षक बनाती है जो बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं.

कीमत और उपलब्धता

Honor X6d के 4GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत UAE में AED 509 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 12,600 रुपये के बराबर है. यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और ओशियन सैयान रंग विकल्पों में उपलब्ध है. फिलहाल कंपनी ने भारत या अन्य बाजारों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें: रूस में यूज नहीं कर पाएंगे WhatsApp! पुतिन ने पूरी तरह लगा दिया 'ताला'.. आखिरी क्या है वजह?