रूस में यूज नहीं कर पाएंगे WhatsApp! पुतिन ने पूरी तरह लगा दिया 'ताला'.. आखिरी क्या है वजह?

Russia WhatsApp Ban: रूस सरकार ने इंटरनेट और ऑनलाइन बातचीत पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. ताजा फैसले के तहत WhatsApp पर बैन लगा दिया गया है.

Russia has completely banned WhatsApp know reason
Image Source: Internet

Russia WhatsApp Ban: रूस सरकार ने इंटरनेट और ऑनलाइन बातचीत पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. ताजा फैसले के तहत WhatsApp पर बैन लगा दिया गया है. मॉस्को की सरकारी मीडिया निगरानी संस्था रोसकोम्नादज़ोर (Roskomnadzor) ने मंगलवार को यह घोषणा की. साथ ही टेलीग्राम पर भी अतिरिक्त पाबंदियां लगाने की बात कही गई है. बताया गया कि ये प्लेटफॉर्म धोखाधड़ी रोकने और यूजर्स के निजी डेटा की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं.  

मैसेजिंग ऐप्स पर पहले भी लग चुकी हैं पाबंदियां

यह पहला मौका नहीं है जब रूस ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की हो. पिछले साल रूसी अधिकारियों ने WhatsApp और Telegram की कॉलिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था. यह फैसला उस समय लिया गया था जब देश ने इससे दो महीने पहले Apple के FaceTime पर भी रोक लगाई थी. इसके अलावा, नियामक ने Snapchat के खिलाफ भी कार्रवाई की थी, क्योंकि उस पर फोटो, वीडियो और मैसेज शेयरिंग को लेकर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे.

पुतिन सरकार का इंटरनेट पर बढ़ता नियंत्रण

रूस में इंटरनेट को लेकर सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है. सरकार ने साफ कर दिया है कि जो वेबसाइट या प्लेटफॉर्म देश के नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बैन किया जा सकता है. ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और इंटरनेट ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए टेक्नोलॉजी में भी बदलाव किए गए हैं. इसका मकसद डिजिटल स्पेस पर ज्यादा निगरानी और नियंत्रण रखना बताया जा रहा है.

यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़ी सख्ती

गौरतलब है कि साल 2022 में यूक्रेन पर रूसी सेना के बड़े हमले के बाद सरकार ने कई बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया था. इनमें X (पहले ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम शामिल हैं. तब से रूस में इंटरनेट की आजादी को लेकर लगातार बहस होती रही है. अब WhatsApp पर बैन के साथ सरकार का डिजिटल दुनिया पर नियंत्रण और भी सख्त होता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: दमदार बैटरी, 8GB रैम... Lava ने लॉन्च किया एक और धांसू स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत की डिटेल