पसीने से तरबतर कर देगा अप्रैल का महीना, जानें क्या है बढ़ते हुए तापमान का कारण?

अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का असर दिखने लगा है. तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ेगी. खासकर दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में.

पसीने से तरबतर  कर देगा अप्रैल का महीना, जानें क्या है बढ़ते हुए तापमान का कारण?
Image Source: ANI

Heatwave: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का असर दिखने लगा है. तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ेगी. खासकर दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में.

दिल्ली में बढ़ा तापमान

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का 3.1 डिग्री ज्यादा है. न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली, यूपी, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब में गर्मी बढ़ेगी.


भारत में बढ़ती गर्मी के मुख्य कारण हैं:

  • जलवायु परिवर्तन
  • ग्लोबल वार्मिंग
  • समुद्री धाराओं में बदलाव
  • क्लाइमेट साइकिल
  • पोलर आइस का पिघलना

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसेज बढ़ रही हैं, जिससे समुद्र का तापमान बढ़ रहा है. इसका असर देश के मौसम पर पड़ रहा है और गर्मी बढ़ रही है. इसके अलावा जलवायु परिवर्तन और समुद्री धाराओं में बदलाव भी समुद्र के तापमान में बदलाव का कारण बन रहे हैं.

अप्रैल से जून में अधिक गर्मी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से जून तक भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. विशेष रूप से मध्य और पूर्वी भारत के इलाकों, और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है. मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा.

किस राज्यों में अधिक लू चलेगी?

राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में अधिक दिन लू चलने की संभावना है. कुछ राज्यों में, जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, में 10 से 11 दिन लू चल सकती है.

अप्रैल में क्या होगा?

अप्रैल में भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. हालांकि, दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है. भारत में बढ़ती गर्मी का असर अब दिखने लगा है और आने वाले महीनों में स्थिति और बिगड़ सकती है. मौसम विभाग ने इस बात की चेतावनी दी है कि कई राज्यों में ज्यादा गर्मी और लू के दिन हो सकते हैं, इसलिए गर्मी से बचाव के उपाय जरूरी हैं.