वर्ल्ड कप जीत के बाद जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची, तो माहौल उत्साह, सम्मान और भावनाओं से भरा हुआ था. यह मुलाकात जितनी ऐतिहासिक थी, उतनी ही यादगार भी बन गई — क्योंकि बीच बातचीत में बल्लेबाज हरलीन देओल ने ऐसा सवाल पूछ लिया कि पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा.
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान हरलीन की ऊर्जा और मैदान पर उनके जोश की तारीफ की. इसी बीच हरलीन ने मुस्कुराते हुए कहा कि सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है?
आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है
जब खिलाड़ी ने पूछा कि आप बहुत ग्लो करते हो हरलीन के इस अप्रत्याशित सवाल ने माहौल हल्का-फुल्का बना दिया. सभी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ ज़ोर-ज़ोर से हंस पड़े. खुद प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुरा उठे और बोले मेरा इस विषय पर ज़्यादा ध्यान नहीं गया था.तुरंत ही ऑलराउंडर स्नेह राणा ने मजाकिया लहजे में जोड़ा “सर, ये ग्लो तो देश के करोड़ों लोगों के प्यार से आता है.”
कोच अमोल मजूमदार की मस्तीभरी टिप्पणी
टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने भी मौके का मज़ा लेते हुए कहा कि देखिए सर, इन्हीं शरारती खिलाड़ियों से मुझे रोज़ जूझना पड़ता है, तभी तो मेरे बाल सफेद हो गए हैं. उनके इस बयान पर एक बार फिर सब हंस पड़े. माहौल में औपचारिकता की जगह अपनापन और हास्य घुल चुका था जो इस मुलाकात को और भी खास बना गया.
#WATCH | Delhi: Cricketer and member of the Champion Indian Cricket team, Harleen Kaur Deol, asks Prime Minister Narendra Modi about his skin care routine.
— ANI (@ANI) November 6, 2025
Prime Minister Narendra Modi says, "I did not pay a lot of attention to this... I've been in government for 25 years now.… pic.twitter.com/deqCTZcCAE
राजा से फोटो बाद में, पीएम से पहले’ – इंग्लैंड दौरे की याद
अमोल मजूमदार ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान इंग्लैंड दौरे का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि जब टीम को किंग चार्ल्स के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला था, तब नियमों के कारण एक बार में सिर्फ 20 लोग ही फ्रेम में आ सकते थे.मजूमदार ने हंसते हुए कहा कि टीम ने मजाक में कहा था कि असली फोटो तो तब होगी जब हम वर्ल्ड कप जीतकर पीएम मोदी से मिलेंगे.और सच में, कुछ महीनों बाद वही सपना साकार हो गया.
स्मृति मंधाना ने कही दिल छू लेने वाली बात
उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पीएम से कहा कि इस वर्ल्ड कप का लक्ष्य केवल ट्रॉफी जीतना नहीं था — बल्कि भारत में महिला खेलों के प्रति सोच बदलना था. उन्होंने कहा, कि हम चाहती थीं कि देश की हर छोटी बच्ची ये महसूस करे कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती. उनके शब्दों ने पीएम मोदी को भी भावुक कर दिया. उन्होंने टीम की सोच, दृढ़ता और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की.
प्रधानमंत्री मोदी ने टीम को दी नई प्रेरणा
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत केवल क्रिकेट की जीत नहीं, बल्कि भारत की बेटियों के आत्मविश्वास की जीत है. उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे देशभर में “फिट इंडिया” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों से जुड़कर समाज में प्रेरणा का स्रोत बनें.उन्होंने कहा, कि आपकी मेहनत और जज़्बा आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाएगा कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी सपना दूर नहीं.”इतिहास में दर्ज हुई भारत की पहली महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप जीता. यह केवल खेल का पल नहीं, बल्कि भारत की बेटियों के लिए गौरव का अध्याय था.
यह भी पढ़ें: PM मोदी से मुलाकात कर महिला क्रिकेटर्स ने क्या बातें की? देखें VIDEO