CAA के खिलाफ करने वालों पर सख्त हुई असम पुलिस, नोटिस भेजकर दी चेचावनी

CAA के खिलाफ करने वालों पर सख्त हुई असम पुलिस, नोटिस भेजकर दी चेचावनी

देशभर में सोमवार को CAA नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर दिया गया है. वहीं अब इस कानून खिलाफ विपक्ष से लेकर कुछ संगठनों द्वारा हड़ताल की जा रही है. वहीं असम में CAA के विरोध में हड़ताल के लिए आह्वान करने वाले संगठनों को पुलिस ने मंगलवार को चेतावनी दी है. वहीं गुहवाटी पुलिस द्वारा उन संगठनों को नोटिस भी जारी किया गया है, जिन्होंने सीएए के विरोध में असम में हड़ताल का आह्वान किया है.

पुलिस ने दी चेतावनी

बता दें गुहवाटी पुलिस द्वारा उन संगठनों के खिलाफ नोटिस भेज चेतावनी दी  गई है. जिन पार्टियों ने सरबतमाक हड़ताल का आह्वान किया है. पुलिस ने चेतावनी में कहा कि यदि किसी भी तरह का हड़ताल के कारण रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों सहित सार्वजनिक/निजी संपत्ति को कोई नुकसान या किसी भी नागरिक को चोट लगने पर भारतीय दंड संहिता और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 सहित कानून के उचित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि आपके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी और सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान की कुल लागत आपसे और आपके संगठन से वसूली जाएगी.

केंद्र सरकार ने सोमवार (11 मार्च) को सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सीएए 2019 में लाया गया था लेकिन उसका नोटिफिकेशन अभी जारी किया गया है. सीएए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों के लिए नागरिकता देने का प्रावधान है. भारत की सरकार अब तीन देशों के सताए हुए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करना शुरू कर देगा.

यह भी पढ़े:  CAA देशभर में हुआ लागू, जानें किसे मिलेगी नागरिकता, कैसे करना होगा आवेदन?