Bharat Taxi: देश में पहली सरकारी कैब 'भारत टैक्सी' की सेवा 5 फरवरी से गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू की. इस सेवा की शुरुआत अभी राजधानी दिल्ली से की गई है, जिसका आने वाले समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में भी विस्तार किया जाना है. इस सेवा के शुरू होने से कैब की कीमत में भारी कमी आएगी तो वहीं ड्राइवरों को भी इससे सीधा फायदा मिलेगा. उदारहण के तौर पर देखें तो भारत टैक्सी सेवा में कमीशन नहीं लिया जाएगा, जैसा प्राइवेट कैब सर्विस में लिया जाता है. इससे कैब फेयर में करीब 30% तक की गिरवाट होगी. वहीं, प्राइवेट कैब में जहां मुनाफा विदेशी या कॉर्पोरेट कंपनियां को जाता है तो वहीं 'भारत टैक्सी' में मुनाफा सीधे ड्राइवर को जाएगा.
इस मौके पर अमित शाह ने कहा, इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ड्राइवरों को कोई कमीशन नहीं देना होगा और वे खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार, यानी मालिक होंगे. वहीं यात्रियों को कम किराए में सफर मिलेगा और पीक आवर्स में भी किराया नहीं बढ़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा, "अब तक बुकिंग फीस, प्लेटफॉर्म फीस, भारी कमीशन, ये सभी शब्द कंपनी की बैलेंस शीट का मुनाफा बढ़ाते थे और सारथी की बैलेंस शीट का मुनाफा घटाते थे. मगर अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. आपका जो नया #BharatTaxi ऐप है, उसमें ऐसा कोई अकाउंट ही नहीं रखा गया है. इसमें केवल एक ही अकाउंट है मेरे सारथी भाई और दीदी का मुनाफा बढ़ाने का."
कैसे काम करती है 'भारत टैक्सी'?
भारत टैक्सी एप पर ड्राइवर को करना पड़ता है.जिसके बाद जब कोई सवारी एप के जरिए टैक्सी बुक करती है तो पास में मौजूद ड्राइवर के पास इसकी नोटिफिकेशन जाएगी. जब ड्राइवर इस राइड को पूरी करता है और सवारी उसे पैसा देता है तो वो पैसे सीधे ड्राइवर के बैंक अकाउंट में चला जाएगा. इस एप की सबसे बड़ी खासियत यही है कि सवारी के द्वारा पे किए गए पैसे ड्राइवर के अकाउंट में जाएगा.
भारत टैक्सी की बढ़ रही मांग
गौरतलब है कि जब से ये टैक्सी सेवा की शुरुआत हुई है तब से इसकी मांग काफी बढ़ी हुई है. भारत टैक्सी एप पर हर दिन 10000 राइड बुक हो रही है. इसके अलावा 150 से अधिक महिला इस सेवा के साथ जुड़ी हैं. अबतक इस कैब को चलाने वाले ड्राइवरों को 10 करोड़ से अधिक रुपये का भुगतान किया गया है. दिल्ली-NCR के अलावा ये सेवा अब गुजरात में भी शुरू हो गई है. बता दें, अब तक भारत टैक्सी एप पर पांच लाख से अधिक यूजर्स ने अपने आप को रजिस्टर किया है. तो वहीं एक लाथ से अधिक ड्राइवर से इससे जुड़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान-चीन की उड़ी नींद! भारत ने किया अग्नि 3 का सफल परीक्षण, रेंज जानकर दंग रह जाएंगे आप