पाकिस्तान-चीन की उड़ी नींद! भारत ने किया अग्नि 3 का सफल परीक्षण, रेंज जानकर दंग रह जाएंगे आप

Agni-3 Missile Test: शुक्रवार का दिन भारतीय डिफेंस के लिए काफी अहम रहा. ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज चांदीपुर से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 3 का सफल परीक्षण किया गया.

Pakistan and China lost their sleep India successfully tests Agni 3 stunned to know the range
Image Source: ANI/ File

Agni-3 Missile Test: शुक्रवार का दिन भारतीय डिफेंस के लिए काफी अहम रहा. ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज चांदीपुर से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 3 का सफल परीक्षण किया गया. इस मिसाइल की रेंज करीब 3500 किलोमीटर बताई जा रही है. इस परीक्षण को लेकर पहले ही 5-6 फरवरी को बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी कर दिया गया था. जानकारी के अनुसार, परीक्षण के दौरान सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स शत प्रतिशत सटीक पाया गया. 

गौरतलब है कि अग्नि 3 के सफल परीक्षण के बाद भारत के रेंज में पाकिस्तान का कोना-कोना आ गया है. इसके साथ ही अब चीन भी भारत के खिलाफ साजिश करने से पहले कई बार सोचेगा. अग्नि 3 की मारक क्षमता इतनी है कि वो चीन के बीजिंग और शंघाई में भी तबाही मचा सकता है. इसके साथ ही अग्नि 3 का रेंज ही मायने नहीं रखती है बल्कि ये मिसाइल 1.5 टन तक का परमाणु या पारंपरिक वॉरहेड ले जानें में सक्षम है.

अग्नि 3 की ताकत कितनी?

DRDO के द्वारा विकसित की गई अग्नि मिसाइल सीरीज की ये तीसरी मिसाइल है. अग्नि 3 चो चरण की ठोस ईंधन वाली मिलाइल है. जिसकी मारक क्षमता 3000- 3500KM है. अगर हम इसकी खासियत पर नजर डाले तो इसकी लंबाई 17 मीटर है. इस मिसाइल की वजन लगभग 48-50 टन है. इस मिसाइल को घातक इसकी गति बनाती है, जो 7-8 मैक यानी कि ध्वनि की गति से 7 से 8 गुना की क्षमता है. वहीं मिसाइल की सटीकता Circular Error Probable 40 मीटर बताया जाता है. 

पाक-चीन की उड़ी नींद

अग्नि 3 के परीक्षण को लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही थी. कई दिनों पहले ही इस परीक्षण को लेकर NOTAM जारी किया था. अब जब अग्नि 3 का सफल टेस्ट हो गया है तो इससे पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ गई है. दरअसल, अग्नि 3 के रेंज पर पाकिस्तान का कोना-कोना आ गया है. वहीं, चीन के कई बड़े शहरों शंघाई और बीजिंग जैसे शहर हैं. जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में अग्नि 4 और अग्नि 5 की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स ने भारी विरोध के बाद हटाई 'घूसखोर पंडित' का टीजर, एक्टर मनोज वाजपेयी की आई सफाई