इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 10a, फीचर्स से लेकर कीमत तक... सामने आ गई बड़ी डिटेल

Google Pixel 10a: गूगल ने आखिरकार अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन Pixel 10a का पहला लुक जारी कर दिया है. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि Pixel 9a की तुलना में यह नया फोन लगभग एक महीने पहले लॉन्च होगा.

Google Pixel 10a launch date features competion and camera
Image Source: Social Media

Google Pixel 10a: गूगल ने आखिरकार अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन Pixel 10a का पहला लुक जारी कर दिया है. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि Pixel 9a की तुलना में यह नया फोन लगभग एक महीने पहले लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन के बारे में और जानकारी मिलने से अब वह लोग जो इस फोन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अपनी उम्मीदों के अनुसार कुछ खास फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानने का मौका मिलेगा. इसके प्री-ऑर्डर की शुरुआत 18 फरवरी से होने वाली है, और पहले साइन-अप करने वाले ग्राहकों को गूगल की ओर से कुछ खास ऑफर्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या कुछ खास हो सकता है और इसे किससे मुकाबला करना होगा.

Pixel 10a का डिजाइन और लुक

गूगल ने Pixel 10a के लुक को लेकर जो टीजर जारी किया है, उसमें इस फोन का आकर्षक ब्लू शेड दिखाया गया है. इसका डिज़ाइन Pixel 9a के समान ही होगा, लेकिन इसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव होगा – फोन के रियर में कैमरा बंप नहीं होगा. यह पूरी तरह से फ्लैट डिज़ाइन में आएगा, जो इसे एक साफ-सुथरी और आधुनिक लुक देगा. गूगल द्वारा किए गए इस डिज़ाइन बदलाव से उपयोगकर्ताओं को एक नई अनुभव की उम्मीद है. साथ ही, इस फोन के लिए खास प्री-ऑर्डर ऑफर भी उपलब्ध होंगे, जिनका लाभ ग्राहक 18 फरवरी को उठा सकते हैं.

क्या मिलेंगे फीचर्स?

गूगल ने Pixel 10a के फीचर्स को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. फोन में वही Tensor G4 चिपसेट हो सकता है जो Pixel 9a में था. कैमरा के मामले में, Pixel 10a में 48MP और 13MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा में 12MP का लेंस दिया जा सकता है. बैटरी की बात करें तो यह फोन 5,100mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा, जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी.

कीमत और कंपीटिशन

Pixel 10a की कीमत के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन लगभग 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है. यह स्मार्टफोन Apple के आगामी iPhone 17e से प्रतिस्पर्धा करेगा, जो फरवरी या मार्च 2026 में लॉन्च हो सकता है. iPhone 17e में डायनामिक आईलैंड और सेंटर स्टेज कैमरा जैसे शानदार फीचर्स हो सकते हैं, साथ ही इसमें A19 चिपसेट भी मिलेगा. इसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये के आस-पास रहने की संभावना है.

इससे साफ है कि Pixel 10a और iPhone 17e दोनों ही स्मार्टफोन एक-दूसरे से सीधे मुकाबला करेंगे, लेकिन गूगल के Pixel 10a को इसकी किफायती कीमत के कारण एक मजबूत प्रतियोगी माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ठगों का फेवरेट ठिकाना बन रहा WhatsApp! अगर आपको भी आ रहा अनजान नबंर से कॉल, तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग