WhatsApp पर बार-बार अनजान नंबर से आ रही है कॉल? छुटकारा पाने के लिए फौरन ऑन कर लें ये सेटिंग

आज के दौर में WhatsApp सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. इसी लोकप्रियता का फायदा साइबर अपराधी भी उठा रहे हैं.

Getting WhatsApp calls from unknown numbers Turn on this feature immediately
Image Source: Freepik

आज के दौर में WhatsApp सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. इसी लोकप्रियता का फायदा साइबर अपराधी भी उठा रहे हैं. अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स के जरिए लोगों को झांसे में लिया जाता है और फिर ठगी को अंजाम दिया जाता है. अगर आपके फोन पर भी बार-बार ऐसे कॉल आ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. WhatsApp में मौजूद एक खास फीचर आपको इस परेशानी से राहत दिला सकता है.

Silence Unknown Callers फीचर क्या है?

WhatsApp का “Silence Unknown Callers” फीचर खास तौर पर यूजर्स को फ्रॉड कॉल्स से बचाने के लिए बनाया गया है. इस फीचर को ऑन करते ही आपके नंबर पर आने वाली उन कॉल्स को WhatsApp अपने आप साइलेंट कर देता है, जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं होतीं. इसका मतलब यह है कि फोन की घंटी नहीं बजेगी और कॉल सीधे मिस हो जाएगी. जब कॉल का पता ही नहीं चलेगा, तो आप अनजाने में कॉल उठाकर ठगों के जाल में फंसने से बच जाएंगे.

Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध

यह सिक्योरिटी फीचर Android और Apple iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. यूजर्स को किसी अलग ऐप या थर्ड पार्टी टूल की जरूरत नहीं पड़ती. WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर इसे आसानी से एक्टिव किया जा सकता है. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें रोजाना कई अनजान नंबरों से कॉल आती हैं और जो बार-बार कॉल रिसीव करने से परेशान रहते हैं.

Android यूजर्स ऐसे करें फीचर ऑन

Android फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और ऊपर दिए गए तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन चुनें. यहां नीचे स्क्रॉल करने पर Calls का विकल्प दिखाई देगा. Calls सेक्शन में जाते ही Silence Unknown Callers का ऑप्शन मिलेगा, जिसे ऑन करते ही यह फीचर एक्टिव हो जाएगा और अनजान कॉल्स खुद-ब-खुद साइलेंट होने लगेंगी.

iPhone यूजर्स के लिए भी आसान तरीका

iPhone यूजर्स को भी WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी सेक्शन खोलना होगा. यहां Calls ऑप्शन के अंदर Silence Unknown Callers फीचर मिलेगा. इसे ऑन करते ही उन सभी कॉल्स को साइलेंट कर दिया जाएगा, जो अनसेव्ड नंबरों से आती हैं. इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि आप साइबर ठगी से भी काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे.

ये भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 10a, फीचर्स से लेकर कीमत तक... सामने आ गई बड़ी डिटेल