FSSAI Notice: क्या आप बाजार से जो पनीर खरीदकर लाते हैं, वह सच में उतना ही फ्रेश होता है, जितना पैकेट पर लिखा होता है? क्या कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर जो दावे करती हैं, वे पूरी तरह सही होते हैं, या फिर कुछ दावे ग्राहकों को भ्रमित भी कर सकते हैं?
हम में से ज्यादातर लोग पैकेजिंग पर लिखी बातों पर बिना ज्यादा सोचे भरोसा कर लेते हैं. लेकिन क्या हर दावा सच होता है? यही सवाल अब एक बड़े मामले के बाद फिर चर्चा में है. दरअसल, देश के फूड रेगुलेटर FSSAI ने Heritage Foods Limited को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस कंपनी के 'Heritage Fresh Paneer' पर किए गए कुछ दावों को लेकर भेजा गया है.
ये भी पढ़ें- ट्रंप की ईरान को चेतावनी के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, 24 घंटे में तीन जहाजों पर मिसाइल अटैक