'Illuminati' के सदस्य हैं Elon Musk और ट्रंप! पिरामिड साइन के साथ हुई फोटो वायरल, चर्चा तेज

Musk Trump Illuminati: जब दो सबसे ताकतवर शख्स एक ही फ्रेम में नजर आते हैं, तो दुनिया की नजरें सिर्फ उनकी बातों पर नहीं, उनके हर इशारे, मुद्रा और बॉडी लैंग्वेज पर भी होती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जब एलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के एरिजोना में एक कार्यक्रम में साथ बैठे नजर आए.

Elon Musk is a member of the Illuminati Photo with pyramid sign goes viral
Image Source: Social Media/X

Musk Trump Illuminati: जब दो सबसे ताकतवर शख्स एक ही फ्रेम में नजर आते हैं, तो दुनिया की नजरें सिर्फ उनकी बातों पर नहीं, उनके हर इशारे, मुद्रा और बॉडी लैंग्वेज पर भी होती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जब एलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के एरिजोना में एक कार्यक्रम में साथ बैठे नजर आए.

मुलाकात की वजह संवेदनशील थी, यह एक मेमोरियल सर्विस थी, लेकिन सुर्खियां किसी और वजह से बनीं. वजह थी मस्क का "पिरामिड साइन" बनाना, जिसे कुछ लोग एक साधारण मुद्रा मानते हैं, तो कुछ इसे पावर एलिट्स का "गुप्त कोड" बताते हैं.

तस्वीर तो साधारण थी, लेकिन इशारा नहीं

यह पहली बार नहीं है जब किसी हाई-प्रोफाइल नेता या अरबपति को इस मुद्रा में देखा गया हो. मस्क ने जब हाथों को जोड़कर एक त्रिकोण जैसी आकृति बनाई, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. कुछ ने इसे "इल्यूमिनाटी सिंबल" कहा, तो किसी ने इसे "मर्केल डायमंड" के नाम से जोड़ा, वो स्टाइल जिसमें जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल अक्सर नजर आती थीं.

क्या ये सब इत्तेफाक है?

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने लिखा कि ट्रंप और मस्क दोनों ने एक ही समय पर यही साइन किया. कुछ ने दावा किया कि उनके पीछे खड़ी महिला ने डेविल हॉर्न साइन भी दिखाया. अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या ये सब सिर्फ भावनात्मक क्षणों में हुआ एक सहज इशारा था? या यह सत्ता और प्रभाव का एक संकेत है, जो दुनिया को बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है?

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मुद्रा, जिसे "स्टेपल हैंड पोज" कहा जाता है, व्यक्ति के फोकस, आत्मविश्वास और मानसिक स्पष्टता को दर्शाता है. जर्नल ऑफ नॉनवर्बल बिहेवियर की 2020 की एक स्टडी के अनुसार, यह पोज़ आपके सोचने के तरीके को शांत और केंद्रित रखता है. लेकिन दूसरी ओर, साजिश की थ्योरीज इसे किसी गहरे और छिपे हुए संदेश से जोड़ती हैं, जैसे "न्यू वर्ल्ड ऑर्डर" या "पावर एलिट्स का गुप्त नेटवर्क."

यह भी पढ़ें- Arunachal Pradesh: "राष्ट्र प्रथम का विचार ही नीति और नीयत दोनों का आधार है", ईटानगर से बोले पीएम मोदी